क्या अंपायर है यह... नितिन मेनन की खराब अंपायरिंग पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर सुनाई खरीृ-खरी
Updated on
01-03-2023 07:50 PM
नई दिल्ली: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार 01 मार्च से इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जोकि अब तक बिल्कुल भी असरदार साबित नहीं हुआ। टीम स्पिन के खिलाफ लगातार संघर्ष करते हुए नजर आ रही है। वहीं इस मुकाबले में नितन मेनन ऑन फील्ड अंपायर हैं। जिन्होनें खेले जा रहे इस तीसरे टेस्ट में काफी अजीबोगरीब फैसले दिए हैं। जिसके चलते वह अब सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं।
आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बीजीटी के तीसरे टेस्ट में नितिन मेनन ने कई मौकों पर ऐसे फैसले दिए हैं, जिसके चलते उनको अब ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल इंदौर टेस्ट का पहला ओवर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क डाल रहे थे। उस ओवर में भारत के कप्तान रोहित शर्मा दो बार आउट हो जाते अगर नितिन सही फैसला देते। गौरतलब है कि मेनन के नकारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू नहीं लिया। जिसके चलते हिटमैन बच निकले।
इसी के साथ नितिन ने रविंद्र जडेजा को मैथ्यू कुनमन की गेंद पर एलबीडब्लयू आउट दिया था। लेकिन जब जड्डू ने रिव्यू लिया तो सब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। डीआरएस में साफ नजर आ रहा था कि जडेजा के बल्ले से गेंद लगकर पैड पर लगी है। वहीं अब मेनन के इन खराब फैसलों पर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हे ट्रोल कर रहे हैं।
एक बार फिर यहां यूजर नितिन मेनन की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। इंदौर टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
इंदौर टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ ,पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, ऐलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, नेथन लायन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुनमन
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…