ये दोनों क्या कर रहे थे... WFI चीफ संजय सिंह ने विनेश के आयोग्य होने पर किसे ठहराया दोषी
Updated on
07-08-2024 05:32 PM
पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की उम्मीदों को तब बहुत बड़ा झटका लगा। जब महिला कुश्ती के 50 किग्रा के फाइनल में पहुंचने के बाद भारत की विनेश फोगाट ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई हो गई। जब उनका वेट किया गया। तो उनका वजन 50 किलोग्राम से थोड़ा से अधिक आया। इसकी वजह से वह डिसक्वालीफाई हो गई। ऐसे में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारत की प्रेजिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने भी विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाया। वहीं अब भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रेजिडेंट संजय सिंह ने भी बड़ा बयान दिया है।
संजय सिंह ने विनेश के ओवरवेट होने पर क्या कहा?
डब्ल्यूएफाई के चीफ संजय सिंह ने कहा, 'यह हमारे देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी अच्छी कुश्ती करने और फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद भी, उन्हें 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया।" इसके अलावा, उन्होंने कहा, 'भारत सरकार ने विनेश फोगाट को उनका कोच, पोषण विशेषज्ञ और फिजियो प्रदान किया है। वे सभी उसके साथ खेल गांव में हैं।''उनका वजन 2 दिनों तक स्थिर था लेकिन यह रातोंरात बढ़ गया, इसका कारण केवल उनके न्यूट्रिशनिस्ट और कोच ही बता सकते हैं।' उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कानूनी उपायों पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'डब्ल्यूएफआई कानूनी प्रक्रिया देख रहा है। पीटी उषा खेल गांव पहुंच गई हैं, हम चर्चा करेंगे और तय करेंगे कि आईओसी और यूडब्ल्यूडब्ल्यू के खिलाफ विरोध कैसे किया जाए।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?
'विनेश, तुम चैंपियनों में चैंपियन हो। आप भारत के गौरव और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दर्द देता है। काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर सकते जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मुझे पता है कि आप वापसी करेंगी। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आएं। हम सब आपके साथ हैं। '
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…