आईपीएल 2023 में क्या-क्या होगा नया, इन 5 नियम से बदल जाएगी क्रिकेट की परिभाषा, खूब आने वाला है मजा
Updated on
29-03-2023 07:57 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 (IPL 2023) का एक्शन चंद दिनों में ही दिखने वाला है। 31 मार्च की शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात जायंट्स (GT vs CSK) की टक्कर होगी। 10 टीमों के इस टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। करीब दो महीने बाद 28 मई को चैंपियन का फैसला हो जाएगा। लेकिन इस बार का आईपीएल सीजन काफी अलग होने वाला है। बीसीसीआई ने कई नए नियम बनाए हैं। आएई आपको उन सब के बारे में जानकारी देते हैं।
1. इम्पैक्ट प्लेयर रूल
आईपीएल 2023 से पहले जिस नियम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है, वो इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर है। इसमें कोई भी टीम अपने प्लेइंग इलेवन में एक खिलाड़ी को बदल सकती है। लेकिन अगर टीम विदेशी खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर चुनती है तो उसे विदेशी को ही बाहर करना होगा। एक समय में मैदान पर पहले की तरह 4 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते हैं।
हर पारी में इम्पैक्ट प्लेयर को 14वें ओवर से पहले लिया जा सकता है। इसके लिए नया इशारा भी बनाया गया है। अंपायर अपना हाथ ऊपर क्रास करके यह जानकारी देंगे कि इम्पैक्ट प्लेयर मैच में शामिल हो चुका है। इम्पैक्ट प्लेयर की जगह मैदान से बाहर गया खिलाड़ी फिर मैच में हिस्सा नहीं लेगा। टॉस के समय ही टीमों को चार इम्पैक्ट प्लेयर बताने होंगे। उनका इस्तेमाल ही मैच में किया जा सकता है।
2. टॉस के बाद प्लेइंग इलेवन का ऐलान
अभी तक कप्तानों को टॉस से पहले ही प्लेइंग इलेवन बताना होता था। लेकिन इस सीजन में ऐसा नहीं होगा। कप्तान टॉस के बाद प्लेइंग इलेवन बताएंगे। कप्तान 2 अलग-अलग टीम शीट के साथ टॉस के लिए आ सकते हैं। टॉस के परिणाम के आधार पर वह अपना प्लेइंग इलेवन दे सकते हैं।
3. वाइड और नो-बॉल के लिए डीआरएस
विमेंस प्रीमियर लीग में देखा गया था कि टीमें वाइड और नो-बॉल के लिए भी डीआरएस ले रही थीं। अब आईपीएल में भी ऐसा होने वाला है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी टीम अगर अंपायर के वाइड या नो-बॉल के फैसले पर सहमत नहीं है तो डीआरएस ले सकती है।
4. अनफेयर मूवमेंट पर डेड बॉल
विकेटकीपर या मैदान पर मौजूद कोई भी फील्डर गेंद डाले जाने के दौरान अनफेयर मूवमेंट करता है तो अंपायर उसे डेड बॉल करार देंगें। इसके साथ ही बल्लेबाजी टीम को पेनल्टी के रूप में 5 रन भी दिए जाएंगे।
5. स्लोओवर रेट पर मैच में ही सजा
आईपीएल में स्लोओवर रेट की चर्चा खूब रहती है। लेकिन इस बार ऐसा होने पर मैच में ही सजा मिलेगी। इंटरनेशनल टी20 की तरह कटऑफ टाइम के बाद जितने भी ओवर डाले जाएंगे, उस दौरान बाउंड्री पर 4 ही खिलाड़ी रहेंगे। सामान्य स्थिति में पावरप्ले के बाद 5 फील्डर बाउंड्री पर रह सकते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…