Select Date:

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का भारत और चीन पर क्या असर होगा? रघुराम राजन ने बताया

Updated on 20-12-2024 02:28 PM
नई दिल्ली: आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्हें मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों का आलोचक माना जाता है। फिलहाल वह अमेरिका के शिकागो बूथ विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे हैं। ईटी के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में राजन ने चुनावी रेवड़ियों पर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस धमकी के बारे में बात की जिसमें उन्होंने भारत पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है। राजन ने कहा कि अगर भारत आयात पर टैरिफ कम करता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। पेश है इस इंटरव्यू का संपादित अंश:

बढ़ती राजनीतिक और आर्थिक उथलपुथल के बीच आप ग्लोबल इकॉनमी को कैसे देखते हैं, खासकर ट्रंप प्रशासन के आने की पृष्ठभूमि में?
यह उथलपुथल अब तक हल्की रही है। अमेरिका ने 2018 से चीनी सामान पर टैरिफ लगा दिया था लेकिन उसने वियतनाम और मैक्सिको में आने के तरीके खोज लिए। चिंता यह है कि इस बार अमेरिका गंभीर लग रहा है। इसके तीन कारण है। पहला, डोनाल्ड ट्रंप वैचारिक रूप से मानते हैं कि व्यापार घाटा एक बुरी चीज है और अगर वह इसे खत्म कर देते हैं, तो अमेरिका में अधिक नौकरियां मिलेंगी। दूसरा, उन्हें लगता है कि टैरिफ उनके लिए रेवेन्यू बढ़ाने का एक तरीका होगा। तीसरा, अमेरिका की सरकार में कई लोग चीन पर सख्ती करने के समर्थक हैं। उन्हें लगता है कि जब चीन कमजोर होगा तो उसे पटकने का यह एक तरीका होगा। जब आप तीनों को एक साथ रखते हैं, तो आपको यह मानना होगा कि जब वह 60% टैरिफ की बात करते हैं तो वह मजाक नहीं कर रहे होते हैं। हो सकता है कि तुरंत 60% न हो, लेकिन कुछ गंभीर टैरिफ लागू होने जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो चीन अपना माल कहां भेजेगा? यूरोप भी टैरिफ के बारे में सोचना शुरू करने जा रहा है। चीन से आयात करने वाले बहुत से देशों को लगता है कि हमारे पास बहुत सारा माल आने वाला है।
भारत के बारे में क्या?
एक तरफ अमेरिका कह रहा है कि भारत के टैरिफ बहुत ज्यादा हैं, उन्हें कम करें। भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा बहुत अधिक है। दूसरी तरफ, हमारे पास दुनिया भर में चीनी सामान की बाढ़ आ गई है। हम चुनिंदा टैरिफ लगाना शुरू कर देते हैं। हम क्या करते हैं? चीन प्लस वन में हमारे पास मजबूत मौका हो सकते है। लेकिन अभी तक हमें इससे बहुत ज्यादा फायदा नहीं हुआ है। हमें लाल कालीन बिछाना चाहिए और इसके लिए तैयार रहना चाहिए। भले ही हमें बढ़े हुए टैरिफ से कुछ नुकसान उठाना पड़े।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.