Select Date:

गुलाम को राज्यसभा भेजकर जम्मू-कश्मीर में क्या गुल खिलाएगी भाजपा

Updated on 12-09-2022 05:16 PM

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से मुस्लिमों के गुर्जर बकरवाल समुदाय से आने वाले गुलाम अली खटाना को राज्यसभा भेजा है। यह पहला मौका है, जब गुर्जर समुदाय के किसी नेता को जम्मू-कश्मीर से उच्च सदन में भेजा गया है। गुलाम अली खटाना ने उच्च सदन भेजे जाने पर कहा कि इससे पता चलता है कि भाजपा आखिरी आदमी के साथ भी न्याय करती है। यह देश के गरीब तबके के लिए जीत है। उन्होंने कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी ने समाज के उपेक्षित तबके के उत्थान का अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने गुर्जर समुदाय से एक आम कार्यकर्ता को सदन में भेजा है।' यही नहीं इस मौके पर रविंद्र रैना ने कहा कि भाजपा ने गुर्जर और बकरवाल समुदाय को आवाज दी है। अब तक कांग्रेस, एनसीपी और पीडीपी ने सिर्फ इनका इस्तेमाल ही किया था। 

भाजपा के इस फैसले की जम्मू-कश्मीर में खासतौर पर चर्चा हो रही है और इस पर बात हो रही है कि आखिर इससे पार्टी को क्या फायदा मिलेगा। दरअसल जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम वोट बैंक की सियासत नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस जैसे दल करते रहे हैं। यही नहीं एक वर्ग आर्टिकल 370 को हटाने और राज्य के पुनर्गठन से सभी मुस्लिमों की असहमति की बात करता रहा है। लेकिन गुर्जर बकरवाल और शिया समुदाय की राय थोड़ी अलग रही है। ऐसे में भाजपा इस वर्ग को अपने पाले में लाना चाहती है ताकि विपक्षी दलों के वोटबैंक में सेंध लगा सके। इसके अलावा जम्मू के बाहर भी वह अपनी पैठ बनाने के मौके तलाश रही है। माना जा रहा है कि गुलाम अली खटाना को राज्यसभा भेजकर भाजपा ने यही समीकरण साधने की कोशिश की है।

गुर्जरों की है 13 से 15 फीसदी आबादी, मुस्लिमों में बढ़ेगी पैठ

आबादी के लिहाज से भी देखें तो गुर्जर बकरवाल समुदाय की संख्या केंद्र शासित प्रदेश में 13 से 15 फीसदी के करीब है। इनकी बड़ी आबादी मुस्लिम है और कुछ लोग हिंदू धर्म में भी आस्था रखते हैं। इस तरह भाजपा एक तरफ मुस्लिमों के बीच अपनी पैठ बना सकेगी तो वहीं देश भर में हिंदू गुर्जरों के भी इससे एक संदेश जाएगा। केंद्र सरकार के इस फैसले की गुर्जर समुदाय ने तारीफ की है। भाजपा मान रही है कि उसे इसका फायदा विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा। जनजातीय समुदाय के अधिकारों के लिए काम करने वाले जावेद राही कहते हैं कि दशकों से जम्मू-कश्मीर में जनजातीय समुदाय को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही हम लोग उम्मीद करते रहे हैं कि इससे गुर्जर और बकरवालों को फायदा मिलेगा। 

जम्मू-कश्मीर से इकलौते राज्यसभा सांसद होंगे खटाना

गुलाम अली खटाना को शनिवार को ही नामित करने का ऐलान किया गया था। वह फिलहाल जम्मू-कश्मीर से उच्च सदन में बैठने वाले इकलौते सदस्य होंगे। राज्य के सभी 4 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल फरवरी 2021 में समाप्त हो गया था, लेकिन उसके बाद से चुनाव नहीं हो सका था।  इसकी वजह यह है कि विधानसभा चुनावों में देरी हो रही है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.