मोदी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर संगठन तक में क्या होगा बदलाव? BJP कर रही खास तैयारी
Updated on
02-01-2023 05:28 PM
नई दिल्ली: 2023 का आगमन हो गया है और इसके साथ ही भाजपा आलाकमान 2024 में होने वाले आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों को अब अंतिम रूप भी देने जा रहा है। 2023 में होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर सरकार और संगठन दोनों के रूप-रंग को बदलने का फैसला कर लिया गया है और आने वाले दिनों में इन फैसलों को जमीनी धरातल पर उतारने की तैयारी की जा रही है। इन बदलावों को अमलीजामा पहनाते समय इस वर्ष जम्मू कश्मीर सहित 10 राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनावों को भी ध्यान में रखा जाएगा। दअरसल, 2023 में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और जम्मू कश्मीर सहित कुल मिलाकर 10 राज्यों एवं केंदशासित प्रदेश में विधान सभा चुनाव होना है।
इन विधान सभा चुनावों के साथ-साथ 2024 में होने वाले लोक सभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा आलाकमान सरकार और संगठन दोनों को और ज्यादा युवा, सक्रिय और समावेशी बनाना चाहते हैं जिसमें ज्यादा से ज्यादा चुनावी एवं महत्वपूर्ण राज्यों के नेताओं को तवज्जो दी जाएगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बतौर अध्यक्ष कार्यकाल भी इसी महीने खत्म हो रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी इसी महीने होनी है। इसलिए नड्डा के अध्यक्षीय कार्यकाल के 2024 लोक सभा चुनाव तक बढ़ाने की आधिकारिक घोषणा भी जनवरी में ही होने की संभावना है।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…