Select Date:

बारिश से धुल गया अगर भारत-न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला तो क्या होगा

Updated on 14-11-2023 03:07 PM
मुंबई: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का नॉकआउट चरण 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत दोपहर के दो बजे से होगी। हालांकि, इस मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना नहीं जताई गई है लेकिन, देश के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है।

ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में भी यह सवाल जरूर होगा कि अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला बारिश से धुल गया तो फाइनल में किस टीम की एंट्री होगी। क्या रिजर्व डे में मैच कराए जाने की व्यवस्था है और कैसे काम करेगा डकवर्थ लुईस का नियम।

बारिश हुई तो रिजर्व डे में होगा मैच

आईसीसी विश्व कप 2023 में नॉकआउट मैचों के लिए रिजर्व डे रखा गया है। यानी मैच के दिन के अगर बारिश के कारण खेल पूरा नहीं हो पाता है तो उसे रिजर्व में खेला जाएगा। रिजर्व डे में मैच वहीं से शुरू किया जाएगा जहां से बारिश के कारण उसे रोका गया था। ऐसे में किसी भी तरह के रन और ओवर की कटौती नहीं होगी।

इस तरह पूरी कोशिश की जाएगी कि रिजर्व डे में मैच को पूरा करा कर रिजल्ट निकाला जाएगा। अगर रिजर्व डे में भी बारिश ने बाधा डाला तो, ऐसे में फिर डकवर्थ मेथड का सहारा लिया जाएगा।

बिना जीते ही टीम इंडिया फाइनल में

रिजर्व डे और डकवर्थ लुईस के बाद भी अगर मैच पूरा नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में बना रिजल्ट के भी टीम इंडिया में फाइनल में पहुंच जाएगी। ऐसे में फैसला पॉइंट्स टेबल के आधार पर किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया बिना मैच जीते ही सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।

दअरसल पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं न्यूजीलैंड की टीम 10 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई है की है। ऐसे में भारतीय टीम अधिक पॉइंट्स के आधार पर फाइनल में अपनी जगह बना लेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.