भारत बायोटेक के एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि इस साल की शुरुआत में वैक्सीन की कई डोज एक्सपायर हो गईं, इस वजह से करीब 50 मिलियन डोज को नष्ट करना पड़ा। अधिकारी ने कहा, 'डिमांड की कमी की वजह से 2022 की शुरुआत में Covaxin का उत्पादन बंद करना शुरू किया गया था। लेकिन अगर फिर से वैक्सीन की डिमांड आती है तो कंपनी इसको बनाने के लिए तैयार है।
गौरतलब है कि देश में बढ़ते कोविड संक्रमण की वजह से बूस्टर डोज का महत्व बढ़ गया है। ज्यादातर राज्य अपने स्टॉक को फिर से भरने के लिए केंद्र की ओर देख रहे हैं।
