Select Date:

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से टीम इंडिया को क्या मिलेगा? रोहित शर्मा की कप्तानी का अब होगा असली टेस्ट

Updated on 04-02-2023 06:26 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पूरी तरह से अपनी कमर कस चुकी है। सीरीज की शुरुआत 9 फरवरी से नागपुर में होगी। चुकी चार मैचों की यह टेस्ट सीरीज भारत में खेला जा रहा है तो जीत की दावेदारी भी मेजबान टीम के लिए मजबूत मानी जा रही है। हालांकि भारत के सामने चुनौती ऑस्ट्रेलिया की है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देना आसान नहीं रहने वाला है। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी का भी यह यह असली टेस्ट साबित होगा क्योंकि पहली बार किसी बड़ी सीरीज में रोहित कप्तान के तौर पर घर में अपना दम दिखाएंगे।
भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के कई मायने हैं। इस टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया के लिए काफी कुछ बदल सकता है। क्योंकि इसी सीरीज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का समीकरण साफ होगा जबकि टेस्ट रैंकिंग में भी टीम इंडिया नंबर एक बन सकती है।
    WTC के फाइनल में पहुंचेगा भारत
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे फाइनलिस्ट के तौर पर टीम इंडिया नाम तय हो जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं टीम इंडिया दूसरी फाइनलिस्ट बनने की रेस में सबसे आगे है। डबल्यूटीसी के मौजूदा पॉइंट्स टेबल में भारत ऑस्ट्रेलिया के बाद अभी दूसरे स्थान पर है। हालांकि अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को 4-0 से हरा देती है तो मेजबान टीम फाइनल की रेस से बाहर हो सकता है लेकिन इसकी संभावना काफी कम दिख रही है।

    टेस्ट रैंकिंग में बनेंगे नंबर एक टीम

    बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में जीत के बाद भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बन सकती है। भारत अभी वनडे और टी20 में रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज है। टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में अभी दूसरे स्थान पर हैं। ऐसे में उसके पास मौका है कि वह एक ही समय पर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर एक बनने की उपलब्धि अपने नाम करें।

    कप्तान रोहित शर्मा के लिए अग्नि परीक्षा

    रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया घर में पहली बार किसी बड़ी सीरीज में खेलने जा रही है। टीम इंडिया पिछले तीन बार से बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को अपने नाम किया है। वहीं अब मौका है कि भारत लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने पास ही रखें। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के सामने एक बड़ी चुनौती होगी कि वह अपने नेतृत्व में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी सफलता दिलाए। कप्तान रोहित के अलावा टीम के दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा पर भी सबकी नजर बनी रहेगी।
    पुजारा को पिछले खराब फॉर्म के कारण टेस्ट टीम से बाहर कर दिया था लेकिन उन्होंने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर से वापसी की है और अब उनसे उम्मीद होगी कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्ले से रन बरसाए।

    भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 9 से 13 फरवरी के बीच नागपुर में खेला जाएगा। सीरीज की दूसरी भिड़ंत 17 से 21 फरवरी के दौरान दिल्ली में होगा जबकि तीसरे मैच के लिए दोनों टीमें धर्मशाला जाएगी और 1 से 5 मार्च के बीच मैच खेलेगी। वहीं आखिरी मुकाबला 9 से 13 मार्च के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     22 July 2026
    ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
     22 July 2026
    कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
    Advt.