Select Date:

समलैंगिक विवाह को मान्यता मिल जाए तो क्या फायदा होगा? सर्वे में पता चली चौंकाने वाली बात

Updated on 18-04-2023 06:40 PM
नई दिल्ली: वैसे, सरकार सुप्रीम कोर्ट में साफ तौर पर समलैंगिक विवाह का विरोध कर चुकी है लेकिन हाल में किए गए एक सर्वे में नई बात पता चली है। करीब 6000 लोगों पर किए गए सर्वे की मानें तो समलैंगिक विवाह को मान्यता देने से LGBTQIA युवाओं में अवसाद, तनाव और आत्महत्या की घटनाएं कम होंगी। मनोवैज्ञानिक, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों की एक टीम ने कुछ दिन पहले ही यह सर्वे किया है। इसके जरिए भारत में सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर इस बात को समझने की कोशिश की गई कि समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिलने से क्या असर पड़ेगा? यह सर्वे ऐसे समय में आया है जब आज सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई होनी है।
सवाल स्वास्थ्य का है
सर्वे की शुरुआती जानकारी के मुताबिक ज्यादातर लोग समलैंगिक समुदायों में वैवाहिक समानता मिलने का स्वागत करेंगे। इसकी वजह यह है कि इससे एलजीबीटी समुदायों के परिवारों और सदस्यों का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा। उनका सामाजिक जीवन भी सुधरेगा। सर्वे में इस बात पर जोर दिया गया है कि कानून और नीतियों का व्यक्ति एवं समाज के मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के बीच सीधा कनेक्शन है। 18 से लेकर 60 साल से अधिक उम्र के 5,825 लोगों के बीच अंग्रेजी में यह सर्वे देश के 27 राज्यों में किया गया। इनमें से 37 फीसदी लोगों ने खुद को LGBTQIA+ बताया।

समलैंगिकों में तनाव घटेगा

सर्वे के मुताबिक 87 प्रतिशत लोगों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सेक्शन 377 द्वारा होमोसेक्स को अपराध के दायरे से बाहर करने से ऐसे लोगों का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हुआ है क्योंकि उनके साथ सपोर्ट बढ़ा है और लांछन जैसी बात कम हुई है। उन्होंने संभावना व्यक्त की है कि सेम-सेक्स मैरिज को मान्यता मिलने का भी सकारात्मक असर होगा। एक प्रतिभागी ने कहा, 'भेदभाव, अलग किए जाने और हिंसा के डर से मन में हमेशा एक तनाव और चिंता का भाव बना रहता है। समलैंगिक संबंध को कानूनी कवच मिलने से यह तनाव कम होगा।'

केवल 3 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे समलैंगिक कपल की शादी के खिलाफ हैं। उन्होंने प्रकृति और धार्मिक-सांस्कृतिक कारण भी बताए। सर्वे में कुछ लोगों ने यह भी कहा कि होमोसेक्सुअलिटी पश्चिमी अवधारणा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.