Select Date:

सोना और बिटकॉइन 20% गिर जाएं तो क्या करोगे? एक्सपर्ट ने निवेशकों से पूछा सवाल, दे डाली यह कीमती सलाह

Updated on 27-10-2025 03:14 PM
नई दिल्ली: इस समय सोने की कीमत में हलचल मची हुई है। दिवाली से पहले तक सोने की कीमत लगातार नई ऊंचाई छू रही थी। लेकिन अब इसमें गिरावट का दौर शुरू हो गया है। वहीं पिछले एक महीने में बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी में भी बड़ी गिरावट आई है। इस गिरावट को देखते हुए इन्वेस्टमेंट फर्म विजडम हैच (Wisdom Hatch) के फाउंडर अक्षत श्रीवास्तव (Akshat Shrivastava) ने निवेशकों से बड़ा कठिन सवाल पूछा है।

अक्षत श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निवेशकों से पूछा है कि अगर सोना, बिटकॉइन और एनवीडिया के शेयर में 20 फीसदी तक की गिरावट आ जाए तो वे क्या करेंगे? क्या निवेशक इस गिरावट से घबरा जाएंगे? अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा है कि कोई भी चीज खरीदने से पहले अपने विश्वास को परखना चाहिए। उनकी पोस्ट पर यूजर्स की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं

क्या लिखा है पोस्ट में?

अक्षत श्रीवास्तव ने अपनी पोस्ट में यूजर्स से तीन सवाल पूछे हैं। ये इस प्रकार हैं:
  1. अगर सोना 20% तक गिर जाए तो क्या आप घबरा जाएंगे?
  2. अगर बिटकॉइन 20% तक गिर जाए तो क्या आप घबरा जाएंगे?
  3. अगर एनवीडिया के शेयर 20% तक गिर जाएं तो क्या आप घबरा जाएंगे?

इन सवालों के साथ उन्होंने लोगों को कुछ सलाह भी दी है। श्रीवास्तव कहते हैं कि कुछ भी खरीदने से पहले खुद से पूछने वाली असली परीक्षा यह है- अगर कीमत 20% गिर जाए तो आप क्या करेंगे? उन्होंने आगे कहा, 'अगर आपका जवाब है कि आप घबराएंगे नहीं, बल्कि और खरीदना चाहेंगे तो यह एक अच्छी चीज है जिसे आपको रखना चाहिए।'

गिरावट में खरीदने की सलाह

सोना, शेयर, क्रिप्टोकरेंसी आदि में गिरावट पर खरीदने की सलाह सिर्फ अक्षत श्रीवास्तव ही नहीं, बल्कि दुनिया के दिग्गज निवेशकों में शामिल वॉरेन बफे भी देते हैं। उनकी यह पंचलाइन काफी फेमस है- जब दूसरे लालची हों तो डरें और जब दूसरे डरें तो लालची बनें। यानी जब गिरावट में लोग शेयर आदि बेचें तब अच्छे निवेशकों को ऐसे समय में इन्हें खरीदना चाहिए।

अपनी पोस्ट में अक्षत श्रीवास्तव का संदेश साफ है कि लॉन्ग टर्म में निवेश करते समय विश्वास और भावनाओं पर काबू रखना चाहिए। यह बात ऐसे समय में और भी जरूरी हो जाती है जब बाजारों में उथल-पुथल मची हो। यह नियम आपको यह समझने में मदद करता है कि आप किसी निवेश के लिए कितने तैयार हैं। अगर बाजार में थोड़ी गिरावट से ही आप डर जाते हैं, तो शायद वह निवेश आपके लिए सही नहीं है। लेकिन अगर आप गिरावट में भी खरीदने का मौका देखते हैं, तो यह दिखाता है कि आपका विश्वास पक्का है

सोने और बिटकॉइन में कितनी गिरावट?

धनतेरस पर सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। लेकिन अब यह गिरकर करीब 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। यानी 9 दिनों में सोने में 14 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है।

वहीं पिछले एक महीने में बिटकॉइन में भी गिरावट देखी गई है। 7 अक्टूबर को बिटकॉइन ने ऑल टाइम हाई बनाया था। उस समय एक बिटकॉइन की कीमत करीब 1.26 लाख डॉलर हो गई थी। वहीं आज सोमवार को दोपहर 12 बजे यह करीब 1.15 लाख डॉलर पर कारोबार कर रही थी। ऐसे में इसमें 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। हालांकि एनवीडिया के शेयर में तेजी बनी हुई है। एक महीने में यह शेयर 2 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। वहीं 6 महीने में 70 फीसदी से ज्यादा तेजी आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.