विराट के शॉट पर क्या कहेंगे? एंकर के सवाल भड़क गए सुनील गावस्कर, खूब खरी खोटी सुनाई
Updated on
12-06-2023 08:20 PM
नई दिल्ली: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार टीम इंडिया के लिए यह एक और बार दिल टूटने जैसा था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को रविवार को द ओवल में 209 रन से हरा दिया। भारत 444 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 234 रन पर आउट हो गया। उसने दिन के शुरुआती सत्र में शेष सभी सात विकेट खो दिए। बल्लेबाजी का पतन विशेष रूप से निराशाजनक था, क्योंकि भारत ने चौथे दिन के दोनों नाबाद बल्लेबाजों विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद भारतीय बेटिंग पूरी तरह से ढह गई।
5वें दिन का खेल शुरू होने के आधे घंटे पहले ही पतन शुरू हो गया जब विराट कोहली ने स्कॉट बोलैंड के खिलाफ ऑफ स्टंप के बाहर एक डिलीवरी वाइड पर कवर ड्राइव लगाने की कोशिश की। 34 वर्षीय बल्लेबाज कोहली ड्राइव के लिए गए, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्टीव स्मिथ के पास पहुंची। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ने कोई गलती नहीं की। कैच लपकते हुए विराट कोहली की पारी और भारत की उम्मीदों को खत्म कर दिया। उन्होंने कोहली 29वें अर्धशतक से केवल एक रन दूर थे।कोहली अपने आउट होने से स्पष्ट रूप से निराश थे। दूसरी ओर, भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर गुस्सा थे और स्टार बल्लेबाज की अपनी गंभीर आलोचना करते नजर आए। टीम के प्रदर्शन से परेशान दिखाई दे रहे गावस्कर ने मैच के बाद कहा- यह एक खराब शॉट था। यह एक सामान्य शॉट था। आप मुझसे इसके बारे में पूछ रहे हैं, मुझे लगता है कि आपको कोहली से पूछना चाहिए। वह शॉट क्या था? वह ऑफ स्टंप के बाहर गेंद थी। हमने इस बारे में इतनी बातें की कि मैच जीतने के लिए लंबी पारी की जरूरत होती है। आपको एक शतकीय पारी की जरूरत है। अगर आप ऑफ स्टंप के बाहर इतनी दूर शॉट खेलने जा रहे हैं तो आप शतक से अधिक की पारी कैसे खेलने जा रहे हैं।
गावस्कर ने यह भी कहा कि भारतीय बल्लेबाजों इसी पैटर्न से कई बार विकेट गंवाए हैं। कोहली के आउट होने के बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने कहा- यह एक बहुत ही सामान्य शॉट था। ऑफ स्टंप के बाहर। वह तब तक जा रहा था। शायद उन्हें इस बात का अंदाजा था कि अर्धशतक पूरा करने के लिए उन्हें एक रन चाहिए। यह तब होता है जब आप एक मील के पत्थर के करीब होते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…