49 या 50 जो भी है, घी थाली में ही गिर रहा है... विराट कोहली के शतक पर जडेजा ने ऐसा क्यों कहा
Updated on
06-11-2023 02:41 PM
कोलकाता: विश्व कप 2023 के ग्रुप चरण में में भारतीय टीम ने लगातार 8वीं जीत हासिल कर ली है। ईडेन गार्डंस पर टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका पर 243 रनों से जीत हासिल की। पिछले मैच में श्रीलंका को 302 रन से हराया था। इस मैच में जडेजा ने 15 गेंद पर 29 रन बनाने का साथ ही 5 बल्लेबाजों को भी आउट किया। वहीं विराट कोहली ने अपने बर्थडे के दिन सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
कोहली के शतक पर क्या बोले जडेजा?
भारतीय टीम को जीत मिलने के बाद रविंद्र जडेजा ने मीडिया से बात की। कोहली के जन्मदिन की वजह से क्या टीम अतिरिक्त प्रेरणा के साथ खेल रही थी, यह पूछने पर उन्होंने कहा, ‘भारत की जर्सी पहनकर जब खेलते हैं तो हर दिन बर्थडे होता है क्योंकि बहुत कम लोगों को मौका मिलता है यह जर्सी पहनने का। बर्थडे के दिन कोई टीम को जिता रहा है तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है।’
सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों की बराबरी के कोहली के रिकॉर्ड के बारे में उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा ,‘49 या 50 जो भी है, घी थाली में ही गिर रहा है, अच्छा है। विश्व कप भारत में हो रहा है तो रिकॉर्ड बनते रहना हमारे लिये अच्छा है। नजर मत लगाना।’
उन्होंने कहा ,‘विराट के लिये खास शतक होगा क्योंकि इस विकेट पर 260 का स्कोर भी ठीक होता। ऐसे समय में स्ट्राइक रोटेट करना, बाउंड्री लगाना और नाबाद रहना बहुत बड़ी उपलब्धि थी।’
अपने प्रदर्शन पर क्या बोले
अपने प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा ,‘पिछले तीन चार मैचों से बल्लेबाजी और गेंदबाजी में योगदान दे रहा हूं। महत्वपूर्ण मैचों में योगदान देने से आगे के मैचों को लेकर आत्मविश्वास बढा है। एक हरफनमौला का रोल यही होता है कि कठिन हालात में 30-40 रन बनाये और गेंदबाजी में साझेदारी तोड़े। मेरी कोशिश टीम की जरूरत के अनुसार प्रभावी प्रदर्शन की होती है। फील्डिंग को तो मैं कभी हल्के में नहीं लेता।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…