नामीबिया से मैच के पहले यह क्या? अभिषेक शर्मा अनफिट, जसप्रीत बुमराह पर भी बड़ा अपडेट
Updated on
11-02-2026 12:03 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत अपना दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को खेलेगा। हालांकि, उससे पहले भारत के लिए बुरी खबर यह आई है कि उनके स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट नहीं हैं। उनके पेट में कुछ दिक्कत है, जिसके चलते वह प्रैक्टिस सेशन का भी हिस्सा नहीं थे। उनकी उपलब्धता पर संकट के बादल है तो वहीं वॉशिंगटन सुंदर का टीम से जुड़ना राहत की बात है।
रेयान टेन डोएशे ने दिया अपडेट
भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान मंगलवार को कहा, वॉशिंगटन सुंदर कल टीम से जुड़ गए हैं और आज अभ्यास करेंगे। अभिषेक को अभी पेट से जुड़ी कुछ परेशानी है, लेकिन उम्मीद है कि कुछ दिनों में वह मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।' इस बीच जसप्रीत बुमराह को लेकर राहत भरी खबर मिली।
यह तेज गेंदबाज पूरी तरह फिट नजर आया। उन्होंने शुरुआत में हल्की दौड़ लगाई और फिर स्पाइक्स (क्रिकेट के विशेष जूते) बदलने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव को पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की। बुमराह ने इस दौरान भारतीय कप्तान को अपनी रफ्तार से चकमा देते हुए बोल्ड भी किया। डोएशे ने कहा, ‘बुमराह ने 10 दिन तक गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन अब वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनका मूवमेंट अच्छा है। हम शुक्रवार को अभ्यास के बाद टीम को अंतिम रूप देंगे।
कुछ इस तरह का रहा प्रैक्टिस सेशन
प्रैक्टिस सेशन के दौरान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पूरी तरह नियंत्रण में नजर आए। दोनों ने ‘मिस्ट्री स्पिनर’ वरुण चक्रवर्ती को सहजता से खेला। तिलक ने इस दौरान लगभग 100 मीटर लंबा छक्का भी लगाया। चोट वापसी कर रहे ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर संभल कर फील्डिंग प्रैक्टिस करते हुए दिखे। उन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया। वॉशिंगटन ने बाद में तिलक वर्मा को गेंदबाजी भी की। अभिषेक बीमारी से उबर रहे हैं, वॉशिंगटन धीरे-धीरे वापसी की ओर है और बुमराह के पूरी लय में लौटने के साथ भारतीय टीम प्रबंधन के सामने मैच से पहले कुछ अहम चयन फैसले लेने की चुनौती है।
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…