Select Date:

वॉट्सऐप ने नवंबर में बैन किए 72 लाख अकाउंट:यूजर्स पर भारतीय कानून और वॉट्सऐप के नियमों के उल्लंघन का आरोप​​​​​​​

Updated on 03-01-2024 03:06 PM

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने नवंबर-2023 में यूजर्स की शिकायतों और नियमों के आधार पर भारत में 71 लाख से ज्यादा अकाउंट बैन किए हैं। इन अकाउंट्स को भारतीय कानून और वॉट्सऐप के नियमों का उल्लंघन करने पर बैन किया गया है।

इसकी जानकारी कंपनी ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) रूल्स 2021 के अनुसार पब्लिश की गई मंथली रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 1 से 30 नवंबर 2023 के बीच 71,96,000 भारतीय यूजर्स के अकाउंट बैन किए हैं। इनमें से यूजर्स की किसी भी रिपोर्ट्स से पहले 19,54,000 अकाउंट्स पर एक्टिव रूप से प्रतिबंध लगाया गया।

नवंबर-2023 में रिकॉर्ड 8,841 शिकायतें मिलीं
रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि वॉट्सऐप को नवंबर-2023 में रिकॉर्ड 8,841 शिकायतें मिली थीं, इनमें से 6 के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं, ग्रीविएंस अपीलेट कमेटी (GAC) की तरफ से 8 रिपोर्ट्स मिली थी, जिनका उसने पालन किया है। GAC का गठन भारत सरकार ने किया था। इसके जरिए सोशल मीडिया यूजर्स विभिन्न प्लेटफॉर्म से संबंधित अपने मुद्दे उठा सकते हैं।

फरवरी में 46 लाख भारतीय यूजर्स पर लगाया प्रतिबंध
इससे पहले अक्टूबर-2023 में वॉट्सऐप ने 71 लाख भारतीय यूजर्स पर प्रतिबंध लगाया था। वहीं, सितंबर-2023 में 75 लाख अकाउंट और अगस्त-2023 में 74 लाख अकाउंट बैन किए थे। देश में व्हाट्सएप के 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।

यूजर्स की सेफ्टी के लिए एक्शन ले रही कंपनी
व्हाट्सऐप ने बताया कि वह यूजर्स की सेफ्टी के लिए कई कदम उठा रही है। इनमें सेफ्टी फीचर्स और प्राइवेसी को मजबूत बनाने वाले तरीके शामिल हैं।

फिलहाल व्हाट्सऐप पर एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन, अनजान नंबरों को म्यूट करने और चैट को लॉक करने जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इनके अलावा समय-समय पर कंपनी नए फीचर्स लाती रहती है। अब एक नया फीचर आ रहा है, जिसमें यूजरनेम से कॉन्टैक्ट को सर्च किया जा सकेगा।

क्यों बैन होते हैं अकाउंट?
कंपनी के मुताबिक अगर कोई गैर-कानूनी, अश्लील, मानहानि से जुड़ा, धमकाने, डराने या परेशान करने, नफरत फैलाने या फिर किसी को उकसाने वाला कंटेंट अपने वॉट्सऐप पर शेयर करता है, तो उसका अकाउंट बैन कर दिया जाता है। इसके अलावा अगर कोई यूजर कंपनी के नियम और शर्तों का उल्लंघन करता है, तो भी उसका अकाउंट बैन किया जा सकता है।

वॉट्सऐप पर प्रोटेक्ट IP एड्रेस इन कॉल फीचर रोल-आउट
वॉट्सऐप ने हाल ही में कॉलिंग को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए 'प्रोटेक्ट IP एड्रेस इन कॉल' फीचर रोल आउट किया था। एन्ड टू एन्ड एन्क्रिप्शन के साथ यह एक एक्सट्रा लेयर प्रोटेक्शन है। इस फीचर को इनेबल करने के बाद यूजर का IP एड्रेस किसी को नहीं दिखेगा।

इसके अलावा यूजर्स की लोकेशन में अनऑर्थराइज्ड एक्सेस और जासूसी जैसे थ्रेट्स ब्लॉक हो जाएंगे। अभी IP एड्रेस के जरिए किए गए कॉल के लोकेशन को ट्रेस किया जा सकता है। लेकिन, इस फीचर के एक्टिवेट होने के बाद अब कॉलिंग के दौरान कॉलर के लोकेशन को कोई भी एक्सेस नहीं कर पाएगा।

ऐसे करता है काम?
'प्रोटेक्ट IP एड्रेस इन कॉल' फीचर यूजर्स के IP एड्रेस की सिक्योरिटी के लिए वॉट्सऐप सर्वर के जरिए कॉल को रिडायरेक्ट करके काम करता है। IP एड्रेस इंटरनेट से जुड़े हर डिवाइस का एक यूनिक एड्रेस होता है।

यह एड्रेस कुछ नंबर को स्पेशल फॉर्मेट में लिखकर तैयार किया जाता है। इस एड्रेस की मदद से हम किसी चीज को इंटरनेट पर एक्सेस कर पाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.