Select Date:

मध्य प्रदेश में उज्जैन की मंडी में गेहूं 3601 रुपया क्विंटल तक बिका

Updated on 21-10-2024 12:49 PM

उज्जैन । बीते दिनों कृषि उपज मंडी में नीलामी के दौरान गेहूं के भाव 3601 रुपये क्विंटल तक पहुंच गए। यह सीजन से अब तक के रिकार्ड भाव बताए जा रहे हैं। सोयाबीन की आवक तो बढ़ गई, लेकिन भाव में तेजी नदारद है। इस साल गेहूं के भाव तेजी की ओर अग्रसर है।


कुछ दिनों पहले नीलामी में लोकवन गेहूं के भाव 3601 रु. क्विंटल दर्ज किए गए। पूर्णा गेहूं चमक वाला 2998 क्विंटल तक बिकने लगा है। मिल क्वालिटी गेहूं की मांग मजबूत है। आटा मैदा मिल वालों की लेवाली बनी हुई है। मंडी में 2700 से 2800 रु. क्विंटल तक बिकने लगा है।


सीजन से अब तक गेहूं में 500 से 700 रु. क्विंटल की तेजी आ गई है। गेहूं की तेजी का असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ने लगा है। आटा 32 से 36 रु. किलो तक मिल रहा है। हालांकि गेहूं की तेजी को थामने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। स्टाक सीमा लागू कर दी गई है। निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद तेजी जारी है। इसका कारण गेहूं की काफी कमी है।


मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पर्याप्त बरसात के चलते रबी के सीजन में गेहूं की बोवनी बढ़ने की संभावना के चलते गेहूं के बिजवारे की मांग भी मजबूत है। ऐसे में सरकार के उपाय नकारा साबित हो रहे हैं।


सोयाबीन आवक 9000 बोरी पर भाव यथावत


अन्नदाताओं को गेहूं के भाव भले ही काफी ऊंचे मिल रहे हैं, लेकिन गोल्ड फसल सोयाबीन के भाव नहीं मिल पा रहे हैं। शनिवार को मंडी नीलामी में सोयाबीन की आवक करीब 9 हजार बोरी की रही। हालांकि शुक्रवार को आवक का आंकड़ा 13 हजार बोरी तक छू गया था। किसानों को 4 हजार से 4,700 रुपया क्विंटल के भाव मिले।


सोया प्लांट वालों ने 4650 रुपये में खरीदी की


अधिकांश सोयाबीन के भाव 4200 से 4500 रुपया क्विंटल के रहे। सोया प्लांट वालों ने 4650 रुपये क्विंटल में खरीदी की। कारोबार करीब 4 करोड़ का रहा। जिले में भले ही किसानों को उत्पादन काफी कम मिल रहा है, लेकिन सोयाबीन प्रोसेस के संगठन सोपा के अनुसार इस साल देश में सोयाबीन का उत्पादन गत वर्ष से अधिक है। आगामी दिनों में बंपर आवक होने पर 200 रुपये क्विंटल मंदी की धारणा है। इन दिनों अंतरराष्ट्रीय व्यापार में सोया खली में मंदी बनी हुई है।


कृषि मंडी में दीपावली पर 6 दिन का अवकाश


कृषि उपज मंडी में इस सप्ताह के बाद दीपावली के अवकाश शुरू हो जाएंगे। व्यापारी संघ ने 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दीपावली अवकाश रखने का निर्णय लिया है। 4 नवंबर सोमवार को सुबह 9 बजे शुभ मुहूर्त में मंडी नीलामी होगी। इसके पूर्व दीपावली मिलन समारोह, अन्नकूट का आयोजन रखा गया है। साथ ही गो अन्नकूट भी तिलकेश्वर गोशाला पर होगा।


व्यापारी संघ अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को व्यापारी संघ कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एक नवाचार की पहल के तहत दीपावली मुहूर्त पर 4 नवंबर सोमवार को गणेश मंदिर पर गणेश जी की महाआरती के साथ अन्नकूट रखा गया है।


इसके बाद व्यापारी किसान हम्माल साथियों के लिए भंडारे का आयोजन रखा गया है, जिसमें करीब एक हजार से डेढ़ हजार लोग शामिल होंगे। आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.