जब 12 साल की Preity Zinta ने जवान दिखने के लिए कर डाली बचकानी हरकत, शर्म और गुस्से से लाल हो गई थी मां
Updated on
04-05-2023 08:06 PM
90 के दशक में बॉलीवुड में कोई डिंपल गर्ल थी तो वो प्रीति जिंटा थीं। गालों पर पड़ने वाले गड्ढे, खिलखिलाती मुस्कान, आंखों की चमक और कर्ली बाल... इसी से वो पहचानी जाती थीं। और एक्टिंग भी लाजवाब। उन्होंने 25 साल पहले मणिरत्नम की मूवी 'दिल से' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की और फिर 'वीर जारा', 'कोई मिल गया', 'कभी अलविदा ना कहना' सहित कई हिट मूवीज दीं। हिंदी के अलावा प्रीति ने पंजाबी, तेलुगू और इंग्लिश मूवीज में भी काम किया। ये तो रही प्रोफेशनल लाइफ की बात। अब अगर उनकी निजी जिंदगी में झांके तो वो बहुत दर्द से गुजरी हैं। जब 13 साल की थीं, तब पिता का रोड एक्सीडेंट हुआ और वो चल बसे। दो साल तक मां कोमा में चली गईं। प्रीति पर छोटे भाई की जिम्मेदारी आ गई। वो अचानक से मेच्योर हो गईं। पर इस हादसे से पहले वो बहुत चुलबुली हुआ करती थीं। एक बार उन्होंने बताया था कि वो बचपन में इतनी जिद्दी और शरारती थीं कि मां का अंडरगार्मेंट पहन उसमें संतरे लगा लिए और सबके सामने चली गईं। इस कारण उनकी मां को बहुत शर्मिंदा होना पड़ा था। उन्होंने ऐसा क्यों किया था, आइये जानते हैं।
Preity Zinta का जन्म 31 जनवरी 1975 को शिमला, हिमाचल प्रदेश में एक हिंदू राजपूत फैमिली में हुआ था। उनके पिता दुर्गानंद जिंटा इंडियन आर्मी में ऑफिसर थे। जिस कार एक्सीडेंट ने उनकी जान ली, उस हादसे में प्रीति कि मां नीलप्रभा भी बुरी तरह घायल हुई थीं और कोमा में चली गई थीं। वो दो साल तक बिस्तर पर रहीं। इस हादसे ने प्रीति की जिंदगी पूरी तरह से बदलकर रख दी थी। जिम्मेदारियों के बोझ तले वो बहुत बड़ी हो गईं। उनके एक बड़े भाई थे दीपांकर और एक छोटा भाई था मनीष। दीपांकर इंडियन आर्मी में ऑफिसर हैं और मनीष कैलिफोर्निया में रहते हैं।
क्लब में जाने की करने लगीं जिद
पैरेंट्स के साथ हुई इस दुर्घटना से पहले प्रीति जिंटा टॉमब्वॉय हुआ करती थीं। उस समय उन्हें सबकुछ जानने और करने की जिज्ञासा होती थी। उन्होंने 'सिमी ग्रेवाल' के शो में एक चौंकाने वाली हरकत का खुलासा किया था और बताया था, 'मैंने एक दिन मॉम से कहा कि मुझे भी पार्टी में चलना है। मां ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे वहां नहीं जा सकते। उन्हें परमिशन नहीं है। उस समय मैं शायद 12 साल की थी।'
पहना मां का अंडरगार्मेंट और लगा लिए ऑरेंज
प्रीति ने आगे बताया कि उन्होंने मां की बात नहीं मानी और जिद पर अड़ गईं। उन्होंने कहा, 'मैंने मां की अलमारी खंगाली और उसमें से अंडरगार्मेंट निकाला। उसमें दो ऑरेंज लगाए और क्लब चली गई। वहां जाकर अजीब तरीके से खड़े होकर बोला कि मैं 18 साल की हूं, क्या मैं अंदर जा सकती हूं। मुझे उस हाल में देखकर मां बहुत ज्यादा अपसेट हुई थीं। उन्होंने मुझे जमकर फटकार लगाई थी।'
प्रीति ने बसाया घर
प्रीति पहले नेस वाडिया संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और वे अलग हो गए। इसके बाद 29 फरवरी 2016 को प्रीति ने जीन गुडइनफ का हाथ थाम लिया। कपल 18 नवंबर 2021 को जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बने। उन्होंने बेटे का नाम Jai Zinta Goodenough और बेटी का नाम जिया रखा है। दोनों बच्चों का जन्म सरोगेसी से हुआ है।
आखिरी मूवी, आईपीएल टीम
प्रीति को स्क्रीन पर आखिरी बार साल 2018 में 'भैयाजी सुपरहिट' में देखा गया था। वो आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स की सह मालकिन है। वो अक्सर मैदान में अपनी टीम को चियर करती नजर आती हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…