जब 16 साल की सारा अली खान पर 5 करोड़ का लगा था जुर्माना, पापा सैफ अली खान और करण जौहर ने की थी मदद
Updated on
12-08-2024 06:42 PM
सारा अली खान ने कम समय में ही अपने लिए इंडस्ट्री में खास जगह बना ली है। ऐसा नही कहा जा सकता कि फिल्मी परिवार से होने की वजह से उनका ये सफर आसान रहा बल्कि उन्होंने अपनी फिल्मों में मेहनत दिखाई है। उन्होंने अपने काम से लोगों का दिल जीता है। वहीं फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ और कॉन्ट्रोवर्सी से भी उन्होंने खूब चर्चा बटोरी है।
महज 16 साल की उम्र में सारा को बॉलीवुड के एक मशहूर डायरेक्टर ने कोर्ट में घसीटा था और उन पर कई आरोप लगाए थे। इस मामले में वह इतनी बुरी तरह फंस गई थीं कि मदद के लिए पापा सैफ अली खान और करण जौहर को दखल देना पड़ा। आखिर क्या था ये पूरा मामला, आपको बताते हैं।
16 साल की उम्र में 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू
सारा का जन्म 12 अगस्त 1995 को मुंबई में हुआ। वह एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा बचपन से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, लेकिन पापा सैफ चाहते थे कि सारा बॉलीवुड में आने से पहले अपनी पढ़ाई पूरी करे। अपने पापा की बात मानते हुए उन्होंने 2016 में न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन पूरी की और 16 साल की उम्र में 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया।
अभिषेक कपूर ने लीगल एक्शन लिया और सारा को कोर्ट में घसीट दिया
'केदारनाथ' फिल्म के दौरान सारा अली खान ने रोहित शेट्टी की पुलिस फ्रेंचाइजी फिल्म 'सिम्बा' को साइन कर लिया था। वह दोनों फिल्मों की शूटिंग साथ में कर रही थीं, जिसके चलते फिल्मों की शूटिंग डेट्स भी क्लैश हो रही थी। इसका असर 'केदारनाथ' की शूटिंग पर ज्यादा पड़ रहा था। इन सब से परेशान होकर फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने लीगल एक्शन लिया और सारा को कोर्ट में घसीट दिया।
कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने और नुकसान पहुंचाने के लिए 5 करोड़ का हर्जाना
उन्होंने सारा से कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने और नुकसान पहुंचाने के लिए 5 करोड़ का हर्जाना मांगा। इस मामले ने एक्ट्रेस को परेशान करके रख दिया था। बात बिगड़ने पर पापा सैफ और करण जौहर को आखिर में दखलअंदाजी करनी पड़ी और बात कर मामले को सुलझाना पड़ा। इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे। मूवी में सारा एक निडर लड़की के किरदार में दिखीं। इसके लिए उन्हें 'बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस' के अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया।
रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' में नजर आईं
इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' में नजर आईं। उन्हें कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आजकल' में देखा गया। लोगों ने कार्तिक और उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया। उन्होंने 'अतरंगी रे', 'कूली नंबर 1', 'गैसलाइट', 'जरा हटके जरा बचके', 'ऐ वतन मेरे वतन', 'मर्डर मुबारक', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में काम किया।
सारा अली खान कभी का वजन 96 किलो की हुआ करती थीं
फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले सारा अली खान का वजन 96 किलो हुआ करता था, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता था। सारा अपने कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उनका वजन पीसीओडी की वजह से बढ़ गया था। उन्होंने कड़ी मेहनत कर ऐसा स्लिम-ट्रिम फिगर पाया है।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…