जेब से 19 फीसदी TDS कटा तो समझ में आई बात, आप अभी से निपटा लें ये जरूरी काम
Updated on
26-04-2024 02:23 PM
मुंबई: जाने-अनजाने में अभी तक अगर आपने PAN को Aadhaar से नहीं जोड़ा है, तो एक मौका है कि 31 मई से पहले यह कर लें। जिन लोगों ने ऐसा नहीं किया है, उनका सोर्स पर टैक्स डिडक्शन (TDS) रेट सामान्य से दोगुना होगा। हालांकि अब इनकम टैक्स डिपार्टेमेंट ने उन टैक्सपेयर्स को राहत देने की बात कही है जो 31 मई तक अपने पैन को आधार से लिंक करवा देंगे। विभाग ने कहा है कि अगर 31 मई तक पैन कार्ड से आधार लिंक होता है तो TDS की कम कटौती को लेकर टैक्सपेयर्स और कारोबारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की जाएगी। इनकम टैक्स विभाग के नियमों के मुताबिक अगर पैन कार्ड आधार नंबर के साथ लिंक नहीं है तो दोगुनी रेट के साथ TDS कटौती की जाएगी। लेकिन टैक्सपयर्स ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स को टैक्सपेयर्स से कई शिकायतें मिलीं कि उन्हें पता ही नहीं था कि पैन-आधार लिंक नहीं करने से उन्हें इतना नुकसान हो सकता है। कई प्रॉपर्टी खरीदारों को अपनी जेब से 19% टीडीएस का भुगतान करना पड़ा। कई बिजनेसमैन को भी हाई रेट पर TDS कटाना पड़ा।
पेनल्टी लगी तो लगाई गुहार
टैक्स एक्सपर्ट ओस्तवाल ने बताया कि जिन लोगों ने 30 जून 2023 तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया था, उन लोगों का पैन कार्ड निष्क्रिय हो गए थे। उन लोगों का हाउस रेंट भी बढ़ गया और टीडीएस भी डबल होकर 19-20 पर्सेंट तक हो गया है। जब लोगों पर विभाग की तरफ से पेनल्टी लगाया गया और नोटिस जारी हुए तब बड़ी संख्या में लोगों ने सरकार से याचिका दायर की। ऐसी बहुत सारी घटनाएं हुईं जिसमें किसी ने 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की कोई संपत्ति खरीदी, लेकिन विक्रेता को भुगतान करने से पहले उन्होंने विक्रेता के पैन की स्थिति की जांच नहीं की और उन्हें इनकम टैक्स का नोटिस मिल गया। निष्क्रिय पैन से TDS की दरें बढ़ जाती हैं।
नहीं मिलता रिफंड
टैक्स सलाहकार बलवंत जैन ने कहा है कि जिन लोगों का पैन आधार लिंक नहीं है उन्हें कई कारणों से रिफंड भी नहीं मिल पाता है। इसके साथ ही उनके टैक्स रिफंड पर ब्याज भी कम होता रहेगा।
क्या है लोगों की शिकायतें
इनकम टैक्स एक्सपर्ट राजेश व्यास ने बताया कि इनकम टैक्स विभाग ने टीडीएस (TDS) टीसीएस ( TCS) कटौती को लेकर टैक्सपेयर्स के साथ-साथ कारोबारियों को बड़ी राहत इसलिए दी है क्योंकि पता ही नहीं चलता था कि किसका आधार-पैन लिंक नहीं है। बाद में नोटिस आते थे और पेनल्टी लगती थी। असल में लोगों ने शिकायत की कि विभाग ने ऐसी कोई व्यवस्था नहीं नहीं थी, जिसमें यह पता चले कि पैन-आधार लिंक है या नहीं। बिजनेसमन भी जो टीडीएस काटते थे, उन्हें भी समस्या हो रही थी, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं चलता था कि जिन्होंने लिंक नहीं करवाया है, उनका TDS हाई रेट पर काटना है। अब विभाग ने कहा है कि वे यूटिलिटी प्रोवाइड करवाएंगे और जिन्हें नोटिस मिला है, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…