जब सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में खेलने उतरे 2 पाकिस्तानी, एक तो मानता था सबसे बड़ा दुश्मन
Updated on
10-07-2023 02:33 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच अगर कोई मैच भी है तो उसमें जंग जैसा तनाव देखने को मिलता है। अक्सर दोनों देशों के खिलाड़ी एक-दूसरे के बारे में रोचक किस्से भी सुनाते हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीयों में खिलाफ अक्सर बदजुबानी करते हैं। अक्सर देखा जाता है कि वे सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ या सौरव गांगुली के बारे में कुछ कहने से बचते हैं, लेकिन इस मामले में सईद अजमल अलग हैं। उन्होंने हमेशा खुद को तुर्रम खां बताया और सबसे ऊपर आंका। एक बार तो उन्होंने कहा था कि सचिन उनसे डरते थे, इसलिए पाकिस्तान से सीरीज से पहले ही वनडे से संन्यास ले लिया।
दूसरी ओर, इस बारे में कम ही लोग जानते होंगे कि सईद अजमल महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में एक ही टीम से खेले। यह थोड़ा हैरान करने वाली बात है, लेकिन 100% सही है। इस बारे में खुद सईद अजमल ने भी बताया है। दरअसल, इंग्लैंड में एक मैच मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब यानी एमसीसी इलेवन और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड इलेवन के बीच खेला गया। 5 जुलाई, 2014 को सचिन तेंदुलकर MCC XI के कप्तान थे, जबकि शेन वॉर्न ROW XI का नेतृत्व कर रहे थे।
सचिन की कप्तानी वाली टीम में दो पाकिस्तानी खिलाड़ी खेल रहे थे। सईद अजमल के अलावा उमर गुल भी शामिल थे। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एमसीसी ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। शेन वॉर्न की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 293 रन बनाए थे। उसके लिए सबसे अधिक युवराज सिंह ने 134 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्के उड़ाते हुए 132 रन ठोके थे। उन्हें सचिन ने आउट किया था, जबकि पॉल कॉलिंगवुड ने 40 और पीटर सिडल ने नाबाद 33 रन की पारी खेली थी। सईद अजमल ने 4 विकेट झटके थे, जबकि 2 विकेट ब्रेट ली के नाम रहे थे।
एमसीसी ने जवाब में 45.5 ओवरों में ही जीत दर्ज की थी। आरोन फिंच और सचिन तेंदुलकर के बीच पहले विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी हुई थी। सचिन 44 रन बनाकर आउट हुए तो आरोन फिंच ने 145 गेंदों में 181 रन ठोकते हुए टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 23 चौके और 6 छक्के ठोके थे। शिवनारायण चंद्रपॉल ने नाबाद 37 रन की पारी खेली थी, जबकि ब्रायन लारा ने 23 रन बनाए थे।
ऐसी थी दोनों टीमें मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब: सचिन तेंदुलकर (कप्तान), आरोन फिंच, राहुल द्रविड़, ब्रायन लारा, शिवनारायण चंद्रपॉल, क्रिस रीड (विकेटकीपर), डेनियल विटोरी, उमर गुल, ब्रेट ली, सईद अजमल, शॉन टैट
रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड: एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), वीरेंद्र सहवाग, तमीम इकबाल, केविन पीटरसन, युवराज सिंह, पॉल कॉलिंगवुड, शाहिद अफरीदी, पीटर सिडल, टीनो बेस्ट, शेन वार्न (कप्तान), मुथैया मुरलीधरन
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…