जब ऐश्वर्या संग स्टेज पर थिरके थे आमिर खान, शाहरुख खान की फिल्म के गाने पर किया था डांस
Updated on
15-03-2023 12:41 AM
आमिर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही आज तक किसी मूवी में साथ नजर नहीं आए हैं, लेकिन आमिर के बर्थडे के मौके पर एक थ्रोबैक और अनदेखा वीडियो सामने आया है, जिसमें ये दोनों स्टार्स शाहरुख खान और काजोल की मूवी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' पर एकसाथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। आमिर 14 मार्च को अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
आमिर और ऐश्वर्या ने एकसाथ किया डांस
इस थ्रोबैक वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aamir Khan and Aishwarya Rai Video) ने पिंक कलर का ब्लाउज और स्कर्ट पहना हुआ है और सिर पर इसी रंग का दुपट्टा है। आमिर ने टीशर्ट- ब्लू जैकेट और ब्लैक पैंट पहना है। दोनों स्टेज पर डांस कर रहे हैं। इसकी ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन इन दोनों ने कभी भी साथ में कोई मूवी नहीं की है।
फैंस दोनों को ऑनस्क्रीन देखना चाहते हैं
इस वीडियो को शेयर करते हुए आमिर खान को बर्थडे विश किया गया है। इसमें लिखा है कि आमिर और ऐश्वर्या राय बच्चन ने 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' पर डांस किया था। इस पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने लिखा था- दोनों को भविष्य में ऑनस्क्रीन देखकर खुशी होगी।'
28 साल पहले रिलीज हुई थी मूवी
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ये फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी। इसे आदित्य चोपड़ा ने लिखा और डायरेक्ट किया था। इसमें अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, सतीश शाह, हिमानी शिवपुरी, अनुपम खेर और मंदिरा बेदी भी थे। ये बॉलीवुड की आइकॉनिक मूवीज में से एक है।
आमिर खान ने फिल्मों से लिया है ब्रेक
आमिर खान को पिछले साल रिलीज हुई मूवी 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था, जिसमें करीना कपूर खान भी थीं। अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म थिएटर पर नहीं चल पाई थी, लेकिन बाद में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खूब प्यार मिला था। इस समय आमिर ने फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है। कुछ महीने पहले ही उन्होंने कहा था कि वो अब फैमिली संग समय बिताना चाहते हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन की अपकमिंग मूवीज
ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार मणि रत्नम की पीरियड ड्रामा मूवी Ponniyin Selvan -1 में देखा गया था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। ऐश्वर्या के अलावा इसमें तृषा कृष्णनन, कार्तिक शिवकुमार और जयम रवि भी लीड रोल में थे। ये फिल्म पिछले साल 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। अब ऐश्वर्या को 'जेलर' में देखा जाएगा, जिसमें वो रजनीकांत, राम्या कृष्णनन, प्रियंका अरुल मोहन और शिव राजकुमार संग नजर आएंगी। इसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है। इसके अलावा ऐश्वर्या को इसी साल Ponniyin Selvan 2 में भी देखा जाएगा।
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…