जब अभिषेक बच्चन दूसरे बच्चे के बारे में पूछे जाने पर गए थे शरमा, रितेश देशमुख से बोले थे- उम्र का लिहाज करो
Updated on
19-04-2025 02:22 PM
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे में कपल से कई बार उनके दूसरे बेबी के बारे में पूछा गया। अभिषेक जब रितेश देशमुख के शो 'केस तो बनता' में आए थे, तो भी सवाल किया गया। उसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस पर अभिषेक शरमा गए थे।
दरअसल, रितेश देशमुख ने अभिषेक को बताया था कि किस तरह बच्चन परिवार में ज्यादातर के नाम लेटर A से शुरू होते हैं। वह अभिषेक से बोलते हैं, 'अमिताभ जी, ऐश्वर्या, आराध्या और आप अभिषेक। ये सारे लेटर A से शुरू होते हैं। तो जया आंटी और श्वेता ने ऐसा क्या कर लिया।' यह सुनकर अभिषेक खिलखिलाकर हंस पड़े थे।
दूसरे बच्चे की बात सुन शरमाए अभिषेक ने दिया था यह जवाब
फिर अभिषेक बच्चन ने जवाब दिया था, 'ये उनको पूछना पड़ेगा। लेकिन एक प्रथा सी बन गई है हमारे परिवार में शायद। अभिषेक, आराध्या...।' तभी रितेश ने बीच में टोका और पूछा था, 'आराध्या के बाद? यह सुनकर अभिषेक मासूम बनते हुए बोले थे, 'नहीं, अभी जो अगली पीढ़ी आएगी तब देखेंगे ना।' तो रितेश ने पूछा था, 'उतना कौन रुकता है? जैसे रितेश, रियान, राहिल...तभी अभिषेक ने रितेश तो रोका और शरमाते हुए बोले, 'उम्र का लिहाज किया करो रितेश। मैं तुमसे बड़ा हूं।'
2024 में आई थीं अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें
मालूम हो कि रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन का बहुत गहरा बॉन्ड है। दोनों ने 'हाउसफुल' फ्रैंचाइज और 'ब्लफमास्टर' समेत कई फिल्में साथ में की हैं। वहीं, अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें, तो साल 2024 में उनके तलाक की खबरें आई थीं। कहा गया कि ऐश्वर्या और अभिषेक ग्रे डिवोर्स लेने वाले हैं। हालांकि, बाद में ऐश्वर्या और अभिषेक की जॉइंट अपीयरेंस और साथ वाली तस्वीरों ने इन खबरों पर विराम लगा दिया।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…