Select Date:

कब और कहां देख सकते हैं डायमंड लीग 2024 का फाइनल? जानें सब कुछ

Updated on 14-09-2024 12:07 PM
ब्रूसेल्स: शनिवार (14 सितंबर) को मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट डायमंड लीग 2024 का फाइनल बेल्जियम के ब्रूसेल्स में होना है। पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा पर एक बार फिर इस फाइनल में सबकी नजरें होंगी। तोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडल विनर नीरज चोपड़ा ने ओवरऑल स्टेंडिग में चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दोहा और लुसाने में वन डे इवेंट में दो बार दूसरे स्थान पर रहने के कारण उन्हें 14 अंक मिले हैं।

नीरज चोपड़ा ने पिछले महीने लुसाने में सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ 89.49 मीटर का थ्रो किया था। जो उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। सभी फाइनलिस्ट में से केवल पीटर्स ने उनसे इस सीजन में बेहतर दूरी हासिल की है। उन्होंने लुसाने में 90.61 मीटर का थ्रो फेंका था। हालांकि नीरज चोपड़ा डायमंड लीग 2024 जीतने के फेवरेट हैं।

मेंस जैवलिन थ्रो डायमंड लीग 2024 फाइनलिस्ट

  • एंडर्सन पीटर्स- ग्रेनाडा
  • जूलियन वेबर- जर्मनी
  • जैकब वडलेज- चेक रिपब्लिक
  • नीरज चोपड़ा- भारत
  • एंडरियन मारडरे- मोलडोवा
  • रोड्रिक गेंकी डीन- जापान
  • कब नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग 2024 मेंस फाइनल इवेंट स्टार्ट होगा?

    नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग 2024 मेंस फाइनल इवेंट 14 सितंबर यानी शनिवार को रात 11 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगा।

  • कहां होगा नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग 2024 मेंस फाइनल इवेंट?

    नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग 2024 मेंस फाइनल इवेंट ब्रूसेल्स के किंग बाउडोइन स्टेडियम में होगा।

    नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग 2024 मेंस फाइनल इवेंट टीवी पर कहां देख सकते हैं?

    नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग 2024 मेंस फाइनल इवेंट टीवी पर वायकॉम 18 नेटवर्क पर देख सकते हैं।

    नीरज चोपड़ा के डायमंड लीग 2024 मेंस फाइनल इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

    नीरज चोपड़ा के डायमंड लीग 2024 मेंस फाइनल इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
Advt.