कब और कहां देख सकते हैं बजट की लाइव स्ट्रीमिंग, यहां जानिए सबकुछ
Updated on
22-07-2024 02:52 PM
नई दिल्ली: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 23 जुलाई यानी मंगलवार को लोकसभा में बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है। इसके साथ ही सीतारमण का कुल सातवां और इस साल का दूसरा बजट है। इससे पहले उन्होंने एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था। इस बजट को लेकर इंडस्ट्री, और आम लोगों को खासी उम्मीदें हैं। टैक्सपेयर्स जहां टैक्स में राहत की उम्मीद है, वहीं इंडस्ट्री को भी इस बजट से कई उम्मीदें हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि वित्त वर्ष 2024-25 का बजट कब और कितने बजे पेश किया जाएगा...
बजट की लाइव स्ट्रीमिंग
बजट सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। बजट की पल-पल की जानकारी नवभारत टाइम्स बिजनस पर उपलब्ध होगी। साथ ही वित्त मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। संसद टीवी पर भी इसका लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। दूरदर्शन पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। वित्त मंत्री के भाषण की संसद टीवी और दूरदर्शन के यूट्यूब चैनलों पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
कहां मिलेंगे बजट दस्तावेज
वित्त मंत्री का बजट भाषण पूरा होने के बाद आप फुल टेक्स्ट पीडीएफ और डिटेल्ड ब्रेकडाउन ऑनलाइन उपलब्ध होगा। आप बजट दस्तावेज को सरकार की आधिकारिक वेबसाइट www.indiabudget.gov.in से हिंदी और अंग्रेजी में हासिल कर सकते हैं। अमूमन बजट फरवरी में पेश किया जाता है। लेकिन चुनावी वर्ष में फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया जाता है और सरकार बनने के बाद जुलाई में पूर्ण बजट पेश किया जाता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…