Select Date:

भारतीय टी-20 विश्व कप 2024 टीम का ऐलान कब और कहां होगा? यहां जानें पूरी डिटेल्स

Updated on 30-04-2024 04:32 PM
नई दिल्ली: भारत की टी20 विश्व कप टीम के चयन के लिए बैठक 30 अप्रैल यानी आज को होने की संभावना है। माना जा रहा है कि टीम की घोषणा भी आज ही हो जाएगी। अगर आज नहीं होती है तो एक मई यानी कल जरूर हो जाएगी। दरअसल, आईसीसी ने टीम के लिए अंतिम तिथि 1 मई तय की गई है। कप्तान रोहित शर्मा के मंगलवार को चयन बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है, क्योंकि वह लखनऊ के खिलाफ मुंबई के मुकाबले के लिए लखनऊ में होंगे। यही वजह है कि टीम की घोषणा 1 मई तक टाल दी जाए।

दिल्ली में मिले थे रोहित शर्मा और अजीत अगरकर
भारत के कप्तान रोहित शर्मा और अजीत अगरकर ने कथित तौर पर डीसी बनाम एमआई मैच के बाद मुलाकात की थी। ऐसी खबरें थीं कि अगरकर दिल्ली में थे, क्योंकि उन्हें कप्तान रोहित के साथ बातचीत करने और अपने सहयोगियों के साथ अंतिम टीम चुनने से पहले और अधिक स्पष्टता चाहते थे। टीम में कई जगहें हैं, जिन पर चर्चा होगी।

सिलेक्शन से पहले ये हैं बड़े सवाल
विकेटकीपर की जगह चर्चा के बड़े विषयों में से एक है जिसमें ऋषभ पंत, केएल राहुल और संजू सैमसन शामिल हैं। तीनों ने मौजूदा टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है और 350 से अधिक रन बनाए हैं। यह भी बताया गया कि दूसरे विकेटकीपर की जगह पाने के मामले में केएल राहुल संजू सैमसन से आगे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पांच गेंदबाज, जिन्होंने अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है, वे हैं जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव। जिन पांच नामों का जिक्र किया गया है, उनमें से केवल बुमराह और कुलदीप ही शानदार फॉर्म में हैं, जबकि अर्शदीप, सिराज और जडेजा जैसे खिलाड़ी आईपीएल 2024 में फॉर्म की तलाश में हैं। हालांकि, टीम में अतिरिक्त गेंदबाज के स्थान के लिए आवेश खान, रवि बिश्नोई और डीसी ऑलराउंडर अक्षर पटेल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है।


हार्दिक पंड्या का फॉर्म और दुबे बेहतर विकल्प
हार्दिक पंड्या ने इस सीजन में MI के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। कहा जा रहा है कि उनका खराब फॉर्म राष्ट्रीय चयन पैनल के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। हार्दिक ने 9 मैचों में 197 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 46 रन रहा है। वहीं, शिवम दुबे बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने CSK के लिए 9 मैचों में 350 रन बनाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.