Select Date:

जब छठ मनाने पहुंचे असम CM हिमंत बिस्वा सरमा, घाट पर की शांति की प्रार्थना

Updated on 01-11-2022 06:37 PM

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गुवाहाटी में छठ पर्व पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पांडु घाट पर श्रद्धालुओं से मुलाकात की और सभी की सुख, समृद्धि की कामना की। छठ पर्व सूर्य और छठी मैया को समर्पित होता है। इस दौरान नियमों को ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जाती हैं। अपने खास तैयारियों के चलते ही यह पूजा अन्य हिंदू त्योहारों से अलग और बेहद खास होती है।

सीएम सरमा ने सोमवार को ट्वीट किया, 'बृह्नमपुत्र के किनारे पांडु पोर्ट घाट पर पहुंचकर और छठ मैया के भक्तों के साथ समय बिताकर सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। छठ पूजा करने वाले भक्तों के साथ रहना दिव्य एहसास था। छठ मैया से सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।'

क्यों खास है छठ पर्व
इस पर्व को मनाने की प्रक्रिया पर गौर करें, तो यह एक एकमात्र ऐसा हिंदू त्योहार हैं, जिसमें पुजारी या पुरोहित शामिल नहीं होते। इस दौरान किसी मूर्ति की पूजा नहीं की जाती। साथ ही रस्में पूरी करने के लिए पुजारी या पुरोहित की जरूरत नहीं होती। एक और खास बात यह है कि इस दौरान केवल उगते ही नहीं, ढलते सूर्य की भी पूजन की जाती है।

कैसे होती है पूजा
4 दिनों की पूजा का पहला चरण 'नहाय खाय' होता है। इसके बाद दूसरे चरण में 'खरना' होता है। तीसरे चरण में 'संध्या अर्घ्य' और चौथे चरण में 'सुबह का अर्घ्य'। इस पूजा में स्नान, निर्जल व्रत, पानी में खड़े होना और प्रसाद देना भी शामिल है। आमतौर पर प्रसाद में थेकुआ, खजूरिया, टिकरी, कासर और फल दिए जाते हैं। इस दौरान सभी भोजन पूरी तरह शाकाहारी होता है, जिसमें नमक, प्याज या लहसुन शामिल नहीं किया जाता।

महिलाएं निभाती हैं मुख्य भूमिका
छठ पर्व महिलाएं और पुरुष दोनों ही बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं, लेकिन फिर भी पूजा करने में मुख्य भूमिका महिलाएं निभाती हैं। उन्हें पर्वेतिन कहा जाता है। इस त्योहार को मनाने के लिए बड़े-बड़े पंडाल या मंदिरों की जरूरत नहीं होती।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
Advt.