बाबर आजम टी20 टीम से ड्रॉप हुए तो पिता के सब्र का बांध टूटा, ऊपर से नीचे सब को धो दिया
Updated on
07-03-2025 02:29 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज से बाहर कर दिया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, जिसके बाद ये फैसला लिया गया। टीम एक भी मैच जीते बिना ही ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। बाबर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में बड़े बदलाव करते हुए बाबर और मोहम्मद रिजवान, दोनों को ही टीम से बाहर कर दिया। शोएब अख्तर ने बाबर को फ्रॉड बोल दिया था। और भी कई पूर्व क्रिकेटर उनकी आलोचना कर रहे।
बाबर के बचाव में आए पिता
इस बीच, बाबर के पिता आजम सिद्दीकी ने PCB और आलोचकों दोनों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने लगातार की जा रही टिप्पणियों पर नाराजगी जताई और कहा कि बाबर वापसी करेंगे और T20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
बाबर के पिता, आजम सिद्दीकी ने कहा, 'बॉस हमेशा सही होता है। ICC की T20 टीम ऑफ द ईयर के सदस्य होने के बाद भी उसे बाहर कर दिया गया। कोई बात नहीं। वह नेशनल T20 और PSL में अच्छा प्रदर्शन करेगा। इंशा अल्लाह, टीम में अच्छा प्रदर्शन करके वह जल्द ही वापसी करेगा। यही सम्मानजनक तरीका है। वे बहुत बड़े पूर्व खिलाड़ी हैं। उनसे गुजारिश है कि अपनी बातों को सही रखें। अगर कोई जवाब देता है, तो वे बर्दाश्त नहीं कर पाते। आप अतीत हैं और दरवाजा कभी नहीं खुलेगा।'
उन्होंने आगे कहा, 'कुछ और लोग कहते हैं कि अगर पिता ज्यादा बोलता है, तो पवित्र पैगंबर में। वह दुनिया में उसका पहला और आखिरी कोच, प्रवक्ता, गुरु और सबसे बड़ा शुभचिंतक और पिता है, इसलिए जिनके पास नहीं है या जो इसके काबिल नहीं हैं, कृपया धैर्य रखें। यह उन क्रिकेट प्रेमियों से अनुरोध है, जो उनके लिए दिन-रात चिल्ला रहे हैं। उन्होंने अपने समय में क्या किया, यह सुनने से पहले एक बार PCB की वेबसाइट देख लें। बाकी बुद्धिमानों के लिए एक इशारा काफी है। पाकिस्तान जिंदाबाद।"
16 मार्च से शुरू हो रही सीरीज
पाकिस्तान को न्यूजीलैंड में 16 मार्च से शुरू हो रही सीरीज में पांच T20 और तीन ODI मैच खेलने हैं। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साइम अयूब अभी भी चोट से उबर नहीं पाए हैं और इस दौरे से बाहर हैं। साइम को इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान फील्डिंग करते हुए टखने में चोट लग गई थी। सलामी बल्लेबाज फखर जमान भी चोट के कारण इस दौरे से बाहर हो गए हैं। उन्हें CT के पहले मैच में चोट लग गई थी। पिछले महीने तीन देशों के टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम में वापसी करने के बाद उन्हें यह चोट लगी थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…