Select Date:

, सोनिया ने प्लेन करवाया और अटल दौड़े-दौड़े पहुंचे मुंबई

Updated on 03-05-2023 06:41 PM
नई दिल्ली: 22 अप्रैल 2006... वह तारीख जिस दिन बीजेपी नेता प्रमोद महाजन को उनके छोटे भाई प्रवीण महाजन ने गोली मार दी। एक दो नहीं तीन गोलियां। प्रमोद महाजन को जब गोली मारी गई तब वह अपने मुंबई के वर्ली स्थित घर पर थे। उन्हें तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन आखिरकार 3 मई को उनके नहीं रहने की खबर आती है। गोली मारे जाने की ऐसी खबर थी जिस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा था। हिंदुजा अस्पताल जहां प्रमोद महाजन को एडमिट कराया गया था वहां राजनीति, बॉलीवुड और कॉरपोरेट जगत से जुड़े लोगों के आने का तांता लग गया। हर कोई प्रमोद महाजन की हालत कैसी है यह जानना चाहता था। बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी और तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह दोनों ने अपनी यात्राओं पर तत्काल विराम लगाया और मुंबई के लिए रवाना हो गए। प्रमोद महाजन बीजेपी के सबसे दिग्गज नेताओं में से एक थे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से उनकी घनिष्ठता जगजाहिर थी। इस खबर को सुनकर वह परेशान थे। अटल जी उस वक्त पीठ दर्द से पीड़ित थे लेकिन खुद को मुंबई जाने से रोक नहीं सके। प्रमोद महाजन वह शख्स हॉस्पिटल में थे जिन्हें कुछ ही महीने पहले उन्होंने बीजेपी का लक्ष्मण बताया था।
जब अटल बिहारी वाजपेयी हॉस्पिटल पहुंचे
    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने तत्काल मुंबई जाने का फैसला किया। उन्होंने उप-राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के विमान में मुंबई के लिए सवारी की। जब वह हॉस्पिटल पहुंचे तब बिल्कुल ही अलग ही नजारा था। हॉस्पिटल जब वह पहुंचे तब प्रमोद महाजन की बेटी पूनम ने उनके पैर छुए उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी की आंखें नम हो गईं। उन्होंने प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन को गले लगाया और ढांढस बंधाया। पार्टी के तत्कालीन मुख्यमंत्री और सभी बड़े नेता जिसमें सुषमा स्वराज और अरुण जेटली मुंबई के लिए निकल चुके थे। जब यह घटना हुई उसके 6 महीने पहले की ही बात थी जब अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रमोद महाजन को पार्टी का लक्ष्मण बताया था।
    मुंबई के शिवाजी पार्क की वो रैली जिसमें महाजन को बताया लक्ष्मण
    2005 में मुंबई के शिवाजी पार्क में बीजेपी के रजत जयंती समारोह में एक रैली को संबोधित करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि वह राजनीति से रिटायर होंगे। इस रैली में ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में आडवाणी और प्रमोद महाजन, राम-लक्ष्मण की जोड़ी है। उन्होंने प्रमोद महाजन को पार्टी का लक्ष्मण बताया था जिसकी काफी चर्चा हुई थी। प्रमोद महाजन की गिनती पार्टी के सबसे हाईप्रोफाइल नेताओं में होती थी। पार्टी के दूसरी पीढ़ी के नेताओं में वह सबसे सक्रिय थे। वह पार्टी का एक ऐसा चेहरा बन गए थे जिसकी पहचान पूरे देश भर में थी।
    प्रमोद महाजन पर था वाजपेयी को पूरा भरोसा
    प्रमोद महाजन की एक वक्त गिनती बीजेपी के सबसे सफल और शक्तिशाली नेताओं के तौर पर होती थी। कोई राजनीतिक आधार न होने के बावजूद उन्होंने राज्य की राजनीति से लेकर पूरे देश में अपनी छवि बनाने कामयाब रहे। आडवाणी की रथयात्रा में भी वह मुख्य सूत्रधार रहे। एक अच्छे वक्ता होने के साथ ही वह केंद्र की राजनीति के भी मुख्य सूत्रधार रहे। पॉलिटिकल मैनेजर शब्द गढ़ा गया तो महाजन के लिए। प्रमोद महाजन भारतीय राजनीति के एक ऐसे किरदार थे जो हर वक्त राजनीति के केंद्र में रहते थे। प्रधानमंत्री रहते अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रमोद महाजन पर काफी भरोसा किया। अटल जी के साथ प्रमोद महाजन की बॉन्डिंग कैसी थी यह सबको पता है। सदन में वह अटल बिहारी वाजपेयी के पीछे बैठते थे और जरूरत पड़ने पर उनके कान में कुछ-कुछ कहते रहते थे।

    महाजन देश की राजनीतिक नब्ज को पहचानने वाले नेता थे। वह एक शानदार वक्ता थे जो सुनने वालों को मंत्रमुग्ध कर देते थे। उनके अंदर यह क्षमता थी कि वह पार्टी के कार्यकर्ताओं को लामबंद कर सकें और उनमें जोश भर सकें। वह पार्टी के लिए संकटमोचक थे। 2004 लोकसभा चुनाव में वाजपेयी के नेतृत्व वाले एनडीए की हार होती है। इस चुनाव में प्रचार के केंद्र में प्रमोद महाजन थे। हार के बाद उन्होंने इसकी जिम्मेदारी भी ली।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
     23 July 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
     23 July 2026
    जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
     23 July 2026
    गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
     23 July 2026
    अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
     23 July 2026
    पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
     22 July 2026
    लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
    Advt.