चियान विक्रम ने खोली पोल तो अनुराग कश्यप ने मारी पलटी, 'कैनेडी' मूवी पर हुआ गड़बड़झाला!
Updated on
23-05-2023 10:09 PM
'कैनेडी' मूवी को लेकर साउथ एक्टर चियान विक्रम और अनुराग कश्यप के बीच काफी 'उठापटक' चल रही है। पहले अनुराग ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने विक्रम के लिए ही फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी, लेकिन जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। लेकिन विक्रम भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने भी सोशल मीडिया पर सारी पोलपट्टी खोलकर रख दी। जब विक्रम ने सच बता दिया तो अनुराग के सुर ही बदल गए। वो 'गलतफहमी' बताकर पतली गली से निकल लिए। लेकिन दोनों के ट्वीट वायरल हो रहे हैं और फैंस के सामने सबकुछ सामने आ गया है।
'कैनेडी' में राहुल भट्ट और सनी लियोनी हैं। ये फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल 2023 के मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन में दिखाई जाएगी। इसको लेकर ही Anurag Kashyap ने खुलासा किया कि वो राहुल की बजाय चियान विक्रम को कास्ट करना चाहते थे और उनको ही ध्यान में रखकर ये फिल्म लिखी थी। लेकिन विक्रम ने उनके कॉल या मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया, इसलिए उन्होंने अंत में राहुल को कास्ट किया।
चियान विक्रम ने दिया जवाब
इस दावे के बाद चियान Chiyaan Vikram ने सोशल मीडिया पर आकर सारी सच्चाई बताई। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि अनुराग कश्यप उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, वैसे ही उन्होंने तुरंत उनसे फोन पर बात की, उन्हें बताया कि जिस ईमेल पर उन्होंने कॉन्टैक्ट किया था, वो बंद हो चुका है और उनका मोबाइल नंबर भी बदल गया था। इसके बाद उन्होंने अनुराग को 'कैनेडी' के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
अनुराग कश्यप के बदले सुर
जैसे ही चियान विक्रम ने सारी सच्चाई बताई, वैसे ही अनुराग के सुर बदल गए। उन्होंने ट्विटर पर विक्रम को जवाब देते हुए लिखा, 'बिल्कुल सही बॉस सर। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि जब उन्हें दूसरे एक्टर से पता चला कि मैं उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं तो उन्होंने मुझे सीधे कॉल किया और हमें पता चला कि उनके पास एक अलग व्हाट्सएप नंबर है। उन्होंने मुझे संपर्क करने के लिए अपनी सही जानकारी दी और स्क्रिप्ट पढ़ने में भी दिलचस्पी दिखाई, लेकिन तब तक हम सभी शूटिंग से सिर्फ एक महीने दूर थे। उन्होंने फिल्म के लिए 'कैनेडी' नाम का उपयोग करने के लिए भी हमें आशीर्वाद दिया। इंटरव्यू में मैंने जो कहा वो पीछे की कहानी थी, कैसे फिल्म को 'कैनेडी' कहा जाने लगा। किसी तरह के ओवर रिएक्शन की जरूरत नहीं है। और निश्चित रूप से मुझे लगता है कि न तो चियान सर और न ही मैं एक साथ काम किए बिना रिटायर हो रहे हैं।'
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…