Select Date:

गौरीकुंड में पहाड़ों से जब गिरा मलबा दुकानों में सो रहे थे लोग, यात्रियों को केदारधाम ले जाने वाले 7 नेपाली लापता

Updated on 04-08-2023 02:31 PM
रुद्रप्रयाग: उत्‍तराखंड के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। ऐसे माहौल में गुरुवार देर रात रुद्रप्रयाग स्थित गौरीकुंड के पास बनी दुकानों के ऊपर पहाड़ टूट कर गिर गया। भारी मलबा गिरने के कारण दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। रात को ही मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई थी पर बारिश अधिक होने के कारण बचाव कार्य ठीक से हो नहीं सका। शुक्रवार सुबह फिर रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। अभी तक 13 लोगों के लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय लोग दुकानों के भीतर सो रहे थे।

निरंतर हो रही बारिश के कारण पहाड़ दरक रहे हैं जिस वजह से केदारनाथ यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इस हादसे के बाद से केदारनाथ जाने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। हालात सामान्य होने पर यात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए जाने दिया जाएगा। गुरुवार रात तक 10 लोगों के लापता होने की सूचना थी पर यह संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इसमें से 7 लोग नेपाल मूल के रहने वाले बताए जा रहे हैं जबकि बाकी अन्य राज्यों के हैं। यह सभी लोग वहां काम करने वाले ही बताई जा रहे हैं। नेपाली मूल के लोग दंडी कंडी के सहारे तीर्थ यात्रियों को केदारनाथ धाम तक ले जाते हैं। नेपाली मूल के विनोद हादसे के वक्त वहां पर मौजूद थे जिनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।

मंदाकनी नदी उफान पर

रुद्रप्रयाग की एसपी डॉ विशाखा ने बताया कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है। हमें जानकारी मिली है कि जब पहाड़ से मलबा नीचे दुकान में गिरा तो वहां 10 से 12 लोग मौजूद थे। अब तक उन लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। भारी बारिश की वजह से मंदाकनी नदी उफान पर है। इसकी वजह से डाक पुलिस के सामने भूस्‍खलन हुआ है। गौरीकुंड का नाम पार्वती देवी के नाम पर रखा गया है। यह केदारनाथ मंदिर की यात्रा के बेस कैंप के रूप में काम करता है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     30 July 2026
    कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
     30 July 2026
    ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
     30 July 2026
    शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
     30 July 2026
    नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
     30 July 2026
    नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
     30 July 2026
    कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
     30 July 2026
    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
     28 July 2026
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
     28 July 2026
    नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
    Advt.