Select Date:

जब गोविंदा इवेंट में हजारों फैंस को 'गोली देकर' हो गए चंपत, अमल मलिक के पिता से करवानी पड़ी उनकी नकल

Updated on 17-02-2026 12:54 PM
गोविंदा पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले एक-दो साल से उनके और पत्नी सुनीता आहूजा के बीच कथित मनुमटाव और एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें भी आ रही हैं। इसके अलावा गोविंदा कई और कारणों से चर्चा में रहे। उनके साथ काम कर रहे चुके कई सेलिब्रिटीज ने एक्टर की लेट लतीफी के बात की। प्रह्लाद कक्कड़ से लेकर अनीस बज्मी और वाशु भगनानी ने इंटरव्यूज में बताया कि गोविंदा किस कदर लेट लतीफी करते थे, जिससे उन्हें परेशानी होती थी। और अब म्यूजिक कंपोजर-शो ऑर्गनाइजर अबू मलिक ने गोविंदा के बारे में एक हैरान करने वाला किस्सा बताया है। अबू ने बताया कि कैसे गोविंदा खुद अपने ही जीजा के एक इवेंट में नहीं पहुंचे, और मजबूरन अबू मलिक को अपने भाई डब्बू को गोविंदा बनाकर लोगों के बीच स्टेज पर उतारना पड़ा था।

गोविंदा खुद ही लाइव शो में नहीं पहुंचे, हजारों फैंस इंतजार करते रहे

अबू मलिक ने यह भी बताया कि उस वक्त लोगों की भारी भीड़ के गुस्से से बचने के लिए उन्होंने और भाई डब्बू मलिक ने क्या तरकीब लगाई थी। अबू ने 'मां कसम' पॉडकास्ट में बताया कि गोविंदा ने उनसे रिक्वेस्ट की थी कि वह महाराष्ट्र के गांव पुसाद में एक शो करें। गोविंदा भी उस शो को करने वाले थे। हजारों फैंस की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई, पर गोविंदा पहुंचे ही नहीं और गायब हो गए। यह वाकया कई साल पुराना है। वह शो गोविंदा के जीजा और प्रोड्यूसर आत्माप्रकाश शर्मा ने ऑर्गनाइज करवाया था, जो उनकी बहन पद्मा शर्मा के पति हैं।

अबू मलिक ने सुनाया गोविंदा का लेट लतीफी का किस्सा

अबू मलिक ने बताया, 'उस समय गोविंदा एक बड़े स्टार बन चुके थे। उन्होंने मुझसे एक शो करने को कहा ताकि वह कुछ पैसे कमा सकें। उन्होंने महाराष्ट्र के एक गांव में शो आयोजित किया। मैंने हां कह दी क्योंकि गोविंदा पहले से ही मेरे लिए एक फिल्म कर रहे थे, मैं उनके लिए मुफ्त में शो करने को तैयार था। मैं डांसरों, कोरियोग्राफरों और म्यूजिक कंपोजर्स का सबसे भरोसमंद व्यक्ति था। वो हमेशा मेरे साथ रहते थे।'

लाइव इवेंट, शो हाउसफुल, ऑर्केस्ट्रा बज रहा था और गोविंदा नहीं पहुंचे

शो का दिन आया, तो गोविंदा के हजारों फैंस पहुंच गए। शो हाउसफुल था, पर खुद को गोविंदा का कुछ अता-पता नहीं था। अबू मलिक को समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। तब उस मुश्किल में छोटे भाई डब्बू मलिक ने हेल्प की। डब्बू मलिक हाइट और लुक्स में गोविंदा जैसे दिखते थे। अबू मलिक बोले, 'मेरा छोटा भाई डब्बू मेरे साथ था। सब लोग कपड़े बदल रहे थे, मुझे लगा शायद गोविंदा आने वाले हैं। डब्बू गोविंदा जैसा दिखता था – छोटा कद, स्मार्ट और प्यारा सा। ऑर्केस्ट्रा शुरू हुआ, गाने बजने लगे, सब लोग गोविंदा के बारे में पूछ रहे थे। मैं बार-बार कह रहा था कि गोविंदा जल्द ही आने वाले हैं।'

गोविंदा नहीं पहुंचे तो डब्बू मलिक से गोविंदा की तरह डांस करने को कहा

अबू मलिक ने आगे बताया, 'गोविंदा नहीं आए। मुझे लगा कि ये 15,000 लोग मुझे मार डालेंगे। मुझे बताया गया कि उसे लाने के लिए एक हेलिकॉप्टर भेजा गया था। लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि वो उतरेगा कहां? तो, जैसे ही मुझे पता चला कि गोविंदा नहीं आने वाले हैं, मैंने अपने भाई को वहां खड़े देखा। मैंने उससे कहा कि वो डांसर्स की चमकदार ड्रेस पहन ले और डांस करे।'

शो के बाद टीम और भाई डब्बू मलिक को ऐसे निकाला

अबू मलिक ने बताया कि उनकी पूरी टीम पहले ही एक बस से निकल गई ताकि लाइव ऑडियंस से बच सकें। वह बोले, 'मैंने डब्बू से स्टेज पर आने और गोविंदा के सभी गानों पर डांस करने को कहा। उसने 'आई एम ए डिस्को डांसर' गाना भी गाया। मैंने एक बस तैयार रखी थी, जो पीछे खड़ी थी, ताकि डब्बू का जैसे ही एक्जिट हो, हम ऑडियंस से बचकर तुरंत ही वहां से निकल जाएं। हम कामयाब भी हो गए।'

गोविंदा सेट पर क्यों जाते थे लेट? खुद बताई थी ये वजह

अब गोविंदा ने ऐसा क्यों किया था, इसकी तो वजह नहीं चल पाई, पर हां, अपनी लेट-लतीफी को लेकर एक बार उन्होंने मुकेश खन्ना को दिए इंटरव्यू में बताया था। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा था, 'दिलीप साहब का चेला था मैं। लेट-वेटे में मेरा विश्वास नहीं है। मैं अपने सुर-ताल मिला के जाता था। आपने कभी क्लासिकल गाने का प्रोग्राम देखा है? सुर-ताल मिलाके ट्यूनिंग करते थे। जब तक मेरे सुर-ताल सही ना हो जाए, मैं सेट पर पहुंचता ही नहीं था। आज तक धोखा ही नहीं दिया मैंने।'

गोविंदा की लेट-लतीफी के किस्से, जो फिल्ममेकर्स ने शेयर किए:

  • वहीं, गोविंदा की लेट लतीफी को लेकर एड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ ने एक बार बताया था कि एक फिल्म के सेट पर गोविंदा पूरे दो दिन लेट पहुंचे थे। उस वक्त वह हैदराबाद में एक बड़ी फिल्म के सेट पर काम कर रहे थे। तब गोविंदा श्रीनगर में थे। गोविंदा ने कहा कि वह आ जाएंगे। तो सेट पर आए जरूर, लेकिन दो दिन लेट पहुंचे।
  • इसी तरह मशहूर प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार जब वह स्विट्जरलैंड में शूटिंग कर रहे थे, तो गोविंदा सेट पर तीन दिन लेट पहुंचे थे। वाशु भगनानी ने यूट्यूबर रौनक कोटेचा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह स्विट्जरलैंड में 'हीरो नंबर 1' की शूटिंग कर रहे थे। वहां तीन दिन तक गोविंदा का इंतजार किया और फिर वाशु ने उन्हें फोन करके पूछा था कि तुम आ रहे हो या फिर हम वापस जाएं?
  • डायरेक्टर अनीस बज्मी ने भी गोविंदा के सेट पर लेट आने का खुलासा किया था,पर यह भी माना था कि यह एक्टर के काम करने का अपना तरीका था। अगर 9 बजे की शिफ्ट के लिए गोविंदा 12 बजे भी आते थे, तब भी अपना काम परफेक्शन के साथ पूरा करते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.