Select Date:

जब धर्मेंद्र संग अफेयर पर हेमा मालिनी के घर मचा बवाल, बिगड़े हालात तो पिता ने बुलवा लिए थे ज्योतिषी और पंडित

Updated on 20-11-2025 01:13 PM
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी को बॉलीवुड के आदर्श कपल्स में शुमार किया जाता है। 80 के दशक में फिल्मी गलियारे उनकी प्रेम कहानी से गुलजार रहे। फिल्मी पर्दे की रोमांटिक केमिस्ट्री असल जिंदगी में भी झलकने लगी थी। हालांकि, उनकी ये लव स्टोरी खूब उतार-चढ़ाव रही। पांच दशक से भी लंबे समय से हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है, और हर मुश्किल को उन्होंने साथ सहा। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का बॉन्ड बेशक आज परफेक्ट नजर आता है, पर खुद एक्ट्रेस ने एक बार बताया था कि उन्होंने धर्मेंद्र से शादी के बारे में नहीं सोचा था। हेमा मालिनी ने खुलासा किया था कि कैसे उन्हें धर्मेंद्र से प्यार हुआ और क्यों पिता ने घबराकर घर पर ज्योतिषी और पंडितों को बुलाना शुरू कर दिया था।

हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी Hema Malini: Beyond the Dream Girl में इस बारे में बताया। इसमें उन्होंने निजी जिंदगी के कुछ ऐसी बातें बताई थीं,जो किसी को भी मालूम नहीं थीं। हेमा ने कहा था कि वह ये तो जानती थीं कि धर्मेंद्र की ओर आकर्षण है, पर उनके रिश्ते का कोई फ्यूचर नहीं था।

हेमा मालिनी ने लिखा था- धर्मेंद्र संग रिश्ते का फ्यूचर नहीं था, पर साथ अच्छा लगने लगा

'द क्विंट' के मुताबिक, हेमा मालिनी ने बायोग्राफी में लिखा था, 'मुझे पता था कि मैं उनकी (धर्मेंद्र) तरफ आकर्षित थी, लेकिन इस रिश्ते का कोई भविष्य नहीं था। शुरुआत में हम बस अच्छे दोस्त थे। मुझे उनका साथ अच्छा लगता था। हम कई फिल्मों में साथ काम कर चुके थे। एक वक्त ऐसा भी आया जब हम सिर्फ कुछ दिनों या हफ्तों के लिए नहीं, बल्कि महीनों तक साथ शूटिंग करते थे। जल्द ही, हर समय एक-दूसरे के साथ रहना हमारी आदत बन गई। जैसे-जैसे समय बीतता गया,उनके लिए अपनी भावनाओं को बयां करना या यूं कहें कि रिश्ते को परिभाषित करना मुश्किल होता गया।'

'धर्मेंद्र जी से शादी के बारे में नहीं सोचा था'

हेमा मालिनी ने आगे लिखा था, 'सच कहूं तो, मैंने उनसे शादी के बारे में कभी नहीं सोचा था। मुझे जानबूझकर प्यार नहीं हुआ। यह अजीब है, लेकिन मैं हमेशा सोचती थी कि जब भी मैं शादी करूंगी, तो उनके जैसे किसी आदमी से ही करूंगी। हालांकि, मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो वही (धर्मेंद्र) होंगे। यह मेरी किस्मत है और मेरा सौभाग्य है।'

धर्मेंद्र संग अफेयर की खबरों से घर में तनाव, हेमा के पिता बुलाने लगे पंडित

हेमा मालिनी ने बायोग्राफी में आगे बताया था कि कैसे धर्मेंद्र के साथ उनके अफेयर की खबरों से घर पर टेंशन का माहौल बन गया था। उनके पिता बुरी तरह बौखला गए थे। हेमा मालिनी ने लिखा था, 'मैगजीन मेरे अफेयर की कहानियों से भरी पड़ी थीं। पत्रकार हर समय कुछ न कुछ लिखते रहते थे, जिससे घर की शांति भंग हो जाती थी और तनाव बढ़ता जाता था। उस समय, हालात बिगड़ते देख मैंने फिल्म पत्रकारों से बात करना बंद कर दिया। मेरे पिता अचानक घबरा गए और ज्योतिषियों और पंडितों को बुलाने लगे। वो जानना चाहते थे कि मेरी कुंडली में क्या है। मेरी शादी में हो रही देरी उन्हें परेशान करने लगी और इसी तनाव के कारण वह मेरे साथ शूटिंग पर जाने लगे। ऐसा उन्होंने जिंदगी में पहले कभी नहीं किया था।

हेमा मालिनी के साथ पिता ने शुरू कर दिया शूट पर जाना

हेमा मालिनी ने फिर फिल्म 'चरस' के शूट का एक किस्सा बताया था, जिसमें वह धर्मेंद्र के साथ शूट कर रही थीं, और उनके पिता सेट पर साथ चलने की जिद पर अड़ गए थे। हेमा ने बताया था, 'साल 1975 में रामानंद सागर की फिल्म 'चरस' की आउटडोर शूटिंग के दौरान, हमें कई हफ्ते माल्टा में रहना था। चूंकि मुझे उनके (धर्मेंद्र) साथ शूटिंग करनी थी, मेरे पिता ने मेरे साथ चलने की जिद की। तब अकसर, कलाकारों और क्रू को एक साथ कार में सफर करना पड़ता था। मेरे पिता इससे बिल्कुल भी खुश नहीं थे। वो तमिल में मुझसे कहते थे- ताकि धर्मेंद्र जी उनकी बात न समझ पाएं – कि मैं एक कोने में बैठ जाऊं और वो बीच में बैठने की कोशिश करते। लेकिन धर्मेंद्र जी कोई न कोई चालाकी भरी तरकीब निकाल ही लेते थे।'

जब पिता ने हेमा मालिनी से पूछा- धर्मेंद्र से प्यार करती हो? दिया था ये जवाब

हालांकि, हेमा मालिनी ने यह भी बताया था कि उनके पिता को धर्मेंद्र से कोई प्रॉब्लम नहीं थी, फर्क बस इतना था कि उनके साथ हेमा का नाम जुड़ रहा था। हेमा मालिनी के मुताबिक, उनकी गैर मौजदूगी में तो उनके पिता और धर्मेंद्र खूब मस्ती-मजाक किया करते थे। फिर अचानक एक दिन तब सब बदल गया, जब हेमा मालिनी से पिता ने पूछा कि क्या तुम उससे प्यार करती हो? हेमा बोली थीं, 'मैं शरमा गई और बस इतना ही कहा कि मैं उसी से शादी करूंगी, जिससे प्यार करती हूं।' हेमा मालिनी ने बताया था कि वह धर्मेंद्र से प्यार करने लगी थीं। वह खुद को उनकी ओर आकर्षित होने से रोक नहीं पाईं। और फिर साल 1980 में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी कर ली, जो पहले से ही शादीशुदा और चार बच्चों के पिता थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.