भारत-न्यूजीलैंड की जब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हुई थी टक्कर, जानें तब क्या-क्या हुआ था
Updated on
06-03-2025 05:39 PM
नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया ने 4 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब न्यूजीलैंड और भारत की टीम दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में फाइनल मुकाबला खेलेंगी। पिछली बार जब ये दोनों टीमें फाइनल में भिड़ी थीं, उस वक्त न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम का दिल तोड़ दिया था।
न्यूजीलैंड ने तोड़ा था दिल
25 साल पहले न्यूजीलैंड और भारत के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला गया था। उस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी की थी और सौरव गांगुली की 130 रन की पारी के दम पर बोर्ड पर 264 रन लगाए थे। गांगुली ने उस मैच में 117 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 शानदार छक्के भी लगाए थे। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने भी 69 रन मारे थे। वहीं राहुल द्रविड़ ने 22 और युवराज सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया था।
क्रिस केर्न्स ने छीना था मुकाबला
टीम इंडिया के अच्छे खासे स्कोर पर क्रिस केंस ने पानी फेर दिया था। इस मैच को न्यूजीलैंड की टीम ने 4 विकेट से जीत लिया था। टीम इंडिया ने एक समय तक मैच में अपनी पकड़ बना ली थी और न्यूजीलैंड की टीम ने अपने 5 विकेट 150 रन से पहले ही गंवा दिए थे। लेकिन क्रिस केर्न्स ने इस मैच में 113 गेंदों पर 102 रन की पारी खेलकर अपनी टीम की नैया को पार लगा दिया था। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं क्रिस हैरिस ने भी इस मैच में 46 रन बनाए थे। भारत की ओर से वेंकटेश प्रसाद ने 3 विकेट लिए थे और अनिल कुंबले ने 2 विकेट झटके थे।
रोहित की कप्तानी में नहीं हारती टीम
लेकिन टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत आईसीसी टूर्नामेंट्स में न्यूजीलैंड की टीम से कभी नहीं हारा है। अभी तक रोहित की कप्तानी में तीन बार न्यूजीलैंड और भारत का सामना हुआ है और हर बार बाजी भारतीय टीम ने ही मारी है। सबसे पहले साल 2023 वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड का सामना हुआ था। वहां टीम इंडिया जीती थी। इसके बाद इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों टीमें टकराई थीं, तो भी टीम इंडिया ने बाजी मार ली थी। इसके अलावा इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी के लीग स्टेज मैच में भी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…