जब पिछली बार T20 एशिया कप में भिड़े थे भारत-पाकिस्तान, किसने बारी थी बाजी? 1 बॉल पहले निकला था नतीजा
Updated on
26-08-2025 02:09 PM
नई दिल्ली: जैसे-जैसे एशिया कप 2025 नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे इसकी एक्साइटमेंट फैंस के बीच में और ज्यादा बढ़ रही है। 9 सितंबर से एशिया कप का 17वां संस्करण दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगा। भारतीय टीम का पहला मैच यूएई के खिलाफ होना है। लेकिन, इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा का विषय भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 14 सितंबर को होने वाला मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच हमे एक हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। लेकिन, क्या आपको याद है जब पिछली बार टी20 एशिया कप में दोनों टीमें आमने-सामने थीं तो किस टीम ने बाजी मारी थी? नहीं, आइये आपको बताते हैं।
2022 में हुआ था टी20 एशिया कप में भारत-पाक का आखिरी मैच
दरअसल, एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 2 मुकाबले खेले गए थे। पहला मैच ग्रुप स्टेज में हुआ था, जोकि टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। वहीं, इसके बाद जब सुपर 4 में दूसरी और आखिरी बार दोनों टीमें भिड़ी थीं तो पाकिस्तान ने बाजी मारी थी। भारत और पाक के बीच सुपर 4 का मुकाबला भी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था।
टॉस गंवाकर भारत ने की थी पहले बैटिंग
सुपर 4 के मुकाबले में भारत ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग की थी। ऐसे में टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए थे। विराट कोहली ने सर्वाधिक 60 रन बनाए थे। केएल राहुल और रोहित शर्मा 28-28 रन बनाकर आउट हुए थे। इनके अलावा कोई और बल्लेबाज 20 रन तक भी नहीं पहुंच पाया था। पाकिस्तान के लिए 2 विकेट शादाब खान ने लिए जबकि 1-1 विकेट नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ और मोहम्मद नावाज ने लिया।
पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीता मैच
पाकिस्तान ने 182 रन का टारगेट 1 बॉल रहते चेज कर लिया था। पाकिस्तान ने 5 विकेट से यग मुकाबला अपने नाम किया था। मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 71 रन पाकिस्तान के लिए बनाए थे। मोहम्मद नावाज ने 20 गेंदों में 42 रन की तेज पारी खेली थी। अंत में आसिफ अली ने भी 8 गेंदों में 16 रन बनाए थे। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हार्दिक पंड्या और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…