Select Date:

बुमराह के खराब स्पेल से जब कोहली का मूड हुआ था खराब, उठाने जा रहे थे यह कदम, फिर ईशांत ने संभाला

Updated on 07-02-2023 06:22 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट से उबरकर वापसी के लिए तैयार हैं। पिछले कुछ सालों में बुमराह टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाजी के अगुआ बन चुके हैं। हालांकि चोट के कारण उनका करियर भी काफी प्रभावित रहा है। बुमराह ने उस समय टीम इंडिया में अपने पैर जमाए जब ईशांत शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी के हाथ में तेज गेंदबाजी की कमान थी। विराट कोहली की कप्तानी में अपने करियर को संवारने वाले बुमराह की शुरुआती समय कुछ खास नहीं था।

इसी को लेकर ईशांत शर्मा ने क्रिकबज से बात करते हुए एक रोचक किस्सा शेयर किया है जब टीम के कप्तान कोहली बुमराह की गेंदबाजी से काफी निराश थे। दरअसल यह घटना साल 2018 की है जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी। इस दौरान बुमराह का एक स्पेल बहुत खराब रहा था।
    इसके बाद कप्तान कोहली बुमराह से उनकी गेंदबाजी को लेकर बात करने वाले थे लेकिन ईशांत की सालह मानकर उन्होंने ऐसा नहीं किया। ईशांत ने बताया कि, 'कोहली काफी परेशान थे, उन्होंने मुझसे कहा मैं बुमराह से बात करना चाहता हूं लेकिन मैंने उसे मना कर दिया और समझाया कि उसे अपने हाल पर छोड़ दो। वह एक स्मार्ट गेंदबाज है। उसे छोड़ दो उसको पता है कि क्या करना है और क्या नहीं।'
    सीरीज में बुमराह ने लिए 21 विकेट

    ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट मैचों की उस सीरीज में जसप्रीत बुमराह सबसे बेहतरीन गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने चार मैचों में 21 अपने नाम किए जिसमें पांच विकेट हॉल भी शामिल था। बुमराह की दमदार गेंदबाजी के बदौलत ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 2-1 से हराकर इतिहास रचा था।

    घरेलू टेस्ट सीरीज में अब ऑस्ट्रेलिया की चुनौती


    वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को लंबे समय से भारत में जीत का इंतजार है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच 9 से 13 फरवरी के बीच नागपुर में खेला जाएगा। इसके अलावा दूसरा टेस्ट मैच में 17 से 21 फरवरी के बीच दिल्ली में खेला जाएगा। वहीं 1 से 5 मार्च के बीच तीसरा टेस्ट मैच हिमाचल के धर्मशाला में खेला जाना जबकि आखिरी टेस्ट मैच 9 से 13 मार्च के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     22 July 2026
    ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
     22 July 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
     22 July 2026
    कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
    Advt.