नेहरू ने जब पटेल को चिट्ठी लिखकर कहा- मस्जिदों को बचाएं और उन्हें दोबारा बनवाएं
Updated on
08-01-2023 05:54 PM
नई दिल्ली: बात आजादी के बाद की है। देश के पहले प्रधाानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में उन्होंने मस्जिदों का मुद्दा उठाया था। नेहरू ने कहा था कि उन्हें बताया गया है कि दिल्ली में कुछ मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने ऐसी मस्जिदों को दोबारा बनवाने के लिए कहा था। ये भी निर्देश दिए थे कि मस्जिदों को बचाया जाए। इस चिट्ठी में नेहरू ने एक मस्जिद का जिक्र कर इसे मंदिर में तब्दील किए जाने की बात भी बताई थी। उनके मुताबिक, इस मस्जिद के साथ एक लाइब्रेरी जुड़ी थी। इस लाइब्रेरी की देखरेख का कुछ जिम्मा मौलाना आजाद पर था। इसे लूट लिया गया था।
पंडित नेहरू ने पटेल को यह चिट्ठी 22 अक्टूबर 1947 को लिखी थी। उन्होंने इस चिट्ठी में कहा था कि दिल्ली में तोड़ी गई मस्जिदों का मसला इमरजेंसी कमेटी में कई बार उठा है। सरकार ने यही बात कही है कि वह धर्मस्थलों की सुरक्षा करने के लिए जिम्मेदार है।
मस्जिदों पर आर्य समाज के झंडे नेहरू को बताया गया था कि दिल्ली में बड़ी संख्या में मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया गया है। इनमें से कुछ मस्जिदों पर आर्य समाज या हिंदू महासभा के झंडे लगा दिए गए हैं। चिट्ठी में उन्होंने एक मस्जिद का खासतौर से उल्लेख किया था। नेहरू ने कहा था कि उन्हें बताया गया है कि इस मस्जिद के साथ लाइब्रेरी जुड़ी हुई थी। इस लाइब्रेरी का जिम्मा कुछ हद तक मौलाना आजाद के पास था। इस लाइब्रेरी में लूटपाट हुई।
छवि को नुकसान का था डर पटेल को चिट्ठी लिखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस तरह की घटनाओं से सरकार की छवि को काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। नेहरू बोले थे कि अपने स्तर पर वह इन घटनाओं की पुष्टि नहीं कर पाए हैं। हालांकि, उन्होंने कई टूटी हुई मस्जिदें देखी हैं। उन्होंने पटेल से पूरे मामले में जांच की जरूरत बताई थी। साथ ही सख्त कार्रवाई की भी बात कही थी।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…