न्यूजीलैंड मैच हारा तो दिल ब्रेसवेल जीत गए, खुद भारतीय खिलाड़ी जश्न भूलकर शाबाशी देने लगे
Updated on
19-01-2023 07:31 PM
हैदराबाद: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार रात रनों की जमकर बारिश हुई। शुभमन गिल के दोहरे शतक के बूते भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में हराया जरूर, लेकिन दिल तो माइकल ब्रेसवेल जीत गए। कीवी ऑलराउंडर ने ऐसी सनसनीखेज पारी खेली कि वक्त भारत हारता नजर आ रहा था। 350 रन के टारगेट के आगे न्यूजीलैंड ने 29वें ओवर तक महज 131 रन पर छह विकेट भी गंवा दिए थे, यहां से जीत की उम्मीद धूमिल थी, लेकिन माइकल ब्रेसवेल अलग इरादे से उतरे थे। 12 रन पहले आउट हो गए, भारतीय टीम जीत का जश्न भूलकर ब्रेसवेल को शाबाशी दे रही थी, उन्होंने खेल ही इतना शानदार किया था।
हारी हुई बाजी पलट दी आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल 2023 में किसी टीम ने उन पर दांव नहीं लगाया। ब्रेसवेल ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 10 छक्के मारे। उन्होंने 31 गेंद में 50 और 57 गेंद में अपने 100 रन पूरे किए। शार्दुल ठाकुर जब आखिरी ओवर डालने आए तो न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। ब्रेसवेल ने पहली गेंद पर सिक्स मारा जबकि दूसरी वाइड रही। हालांकि, तीसरी पर वह एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। ब्रेसवेल का साथ सेंटनर ने बखूबी निभाया, जिन्होंने 45 गेंद में 57 रन बनाए। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 162 रन की शानदार साझेदारी हुई।
सिराज ने दिलाई भारत को जीत भारत को तीन वनडे मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाने में शुभमान गिल के करियर के पहले दोहरे शतक के बाद मोहम्मद सिराज का अहम रोल रहा। सिराज ने अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए 46 रन देकर चार विकेट लिए। गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने अंतिम पांच ओवर में 57 रन जोड़े।
शुभमन का दोहरा शतक इससे पहले भारत ने युवा ओपनर शुभमान गिल के पहले दोहरा शतक के बूते आठ विकेट पर 349 रन बनाए। गिल लगभग पूरी पारी के दौरान क्रीज पर डटे रहे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर खास समर्थन नहीं मिला। कप्तान रोहित शर्मा ने 38 गेंद में 34 रन बनाए जो पारी के दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद गिल को भारतीय क्रिकेट में अगला स्टार माना जा रहा है। उन्होंने अपनी पारी के छह छक्के 150 रन पूरे करने के बाद जड़े। यह उनकी लगातार दूसरी तीन अंक वाली पारी रही।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…