Select Date:

जब एमएस धोनी के क्रिकेटिंग ब्रेन के सामने पाकिस्तान हुआ परास्त

Updated on 14-09-2022 05:44 PM

महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी करियर की शुरुआत वैसे तो 13 सितंबर 2007 को हुई थी, क्योंकि टॉस के बाद मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। हालांकि, पहली बार वे कप्तान के तौर पर टीम के साथ 14 सितंबर 2007 को उतरे थे और उनके सामने पाकिस्तान की टीम थी। इस मैच में एमएस धोनी अपने क्रिकेटिंग ब्रेन के दम पर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाई थी।  

दरअसल, भारतीय टीम साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप के लीग मैच में 14 सितंबर को डरबन में पाकिस्तान से भिड़ी थी। ये टी20 मैच स्कोर बराबर होने की वजह से टाई रहा था, लेकिन मैच का नतीजा निकालने के लिए बॉल आउट हुआ था, जिसमें एमएस धोनी ने अपने कप्तानी दिमाग का इस्तेमाल किया था, जिससे टीम को जीत मिली। भारत के तीन गेंदबाजों ने स्टंप्स को हिट किया था। 

इस मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 141 रन बनाए थे। रोबिन उथप्पा ने 50 रन की पारी खेली थी, जबकि एमएस धोनी के बल्ले से 33 रन निकले थे। वहीं, 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 141 रन ही बना सकी थी। ऐसे में आईसीसी के उस समय के नियम के अनुसार शॉर्ट फॉर्मेट और आईसीसी इवेंट के इस मैच का नतीजा बॉल आउट से होना था।  

उस समय सुपर ओवर की जगह बॉल आउट का नियम नहीं था। बॉल आउट शूट आउट की तरह था, जहां दोनों टीमों को 5-5 मौके मिलने थे। एक गेंदबाज को एक ही गेंद फेंकने के लिए मिलनी थी। जिस टीम के ज्यादा खिलाड़ी स्टंप्स को हिट करते वो टीम मैच जीत जाती। इसी बॉल आउट में धोनी ने अपनी कप्तानी और विकेटकीपिंग का वो गुण दिखाया, जिससे दुनिया उनकी कायल हो गई। 

एमएस धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ बॉल आउट में ऐसी चाल चली, जिससे पाकिस्तान की टीम चारों खाने चित हो गई। दरअसल, कप्तान धोनी ने पहली गेंद फेंकने के लिए वीरेंद्र सहवाग को चुना, जिसे देखकर हर कोई हैरान था, क्योंकि वे बहुत कम गेंदबाजी करते थे। उनके पास हरभजन सिंह जैसे अनुभवी गेंदबाज भी थे, लेकिन उन्होंने वीरू के साथ जाना उचित समझा।  सहवाग ने गेंद से स्टंप्स को हिट कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से यासिर अराफात स्टंप्स को हिट करने आए, लेकिन वे स्टंप्स को हिट नहीं कर पाए। भारत 1-0 से आगे था। दूसरा मौका भारत की तरफ से हरभजन सिंह को मिला। हरभजन ने भी स्टंप्स बिखेर दिए। वहीं, पाकिस्तान के लिए दूसरी गेंद उमर गुल फेंकने पहुंचे, लेकिन वे भी मिस कर गए। तीसरी गेंद भारत के लिए रोबिन उथप्पा ने फेंकी और उन्होंने भी स्टंप्स को हिट कर दिया। वहीं, पाकिस्तान के लिए तीसरी गेंद शाहिद अफरीदी फेंकने आए और वो भी चूक गए। इस तरह 3-0 से भारत ने बॉल आउट को जीत लिया, लेकिन कोई भी एमएस धोनी को उस ट्रिक को नहीं पहचान सका, जो पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने दिखाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.