Select Date:

जब मुंबई की सड़कों पर 'आवारा' हो गया था रतन टाटा का कुत्ता... नीरा राडिया ने बताया पूरी कहानी

Updated on 15-10-2024 12:09 PM
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति और परोपकारी रतन टाटा का 10 अक्टूबर को मुंबई में 86 साल की उम्र में निधन हो गया था। देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप के 21 साल तक चेयरमैन रहे रतन टाटा को आवारा जानवरों खासकर कुत्तों की भलाई के लिए भी जाना जाता था। उन्हें कुत्तों से काफी लगाव था। मुंबई में जब टाटा ग्रुप के मुख्यालय बॉम्बे हाउस को रेनोवेट किया गया तो उसमें आवारा कुत्तों के लिए स्पेशल शेल्टर बनाया गया। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के लिंक्डइन पर एक पोस्ट में इसका जिक्र किया है।

चंद्रशेखरन ने कहा कि जब उन्होंने बॉम्बे हाउस को रेनोवेट करने की बात रतन टाटा को बताई तो उन्होंने पूछा कि ऑफिस के रिसेप्शन में रहने वाले आवारा डॉग किधर जाएंगे। इस पर चंद्रशेखरन ने कहा कि उनके लिए एक स्पेशल शेल्टर बनाया जाएगा। जब बॉम्बे हाउस के रेनोवेशन का काम पूरा हुआ तो टाटा सबसे पहले कुत्तों के लिए बनाई गई जगह को देखना चाहते थे। उस जगह का डिजाइन और वहां हो रही कुत्तों की देखभाल को देखकर टाटा खुश हो गए।

जब भाग गया था कुत्ता


वैष्णवी कम्युनिकेशंस की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने भी कुत्तों के प्रति रतन टाटा के लगाव के बारे में एक किस्सा साझा किया। उन्होंने एनडीटीवी प्रॉफिट से बात करते हुए कहा, 'मैं बॉम्बे में गेस्ट हाउस में थी और वहां आवारा कुत्ते थे। हम उनकी देखभाल किया करते थे। रतन टाटा के हमसे अपने कुत्ते की देखभाल करने को भी कहा। उसका नाम जैकी थी। रोज रतन टाटा का ड्राइवर कुत्ते के लिए खाना लाता था। हम भी उसे गेस्ट हाउस में खाना खिलाते थे। इससे कुछ ही दिनों में वह मोटा हो गया और हम उसे टहलाने के लिए बाहर ले जाने लगे।'

राडिया ने बताया कि एक दिन ड्राइवर उसे मरीन ड्राइवर पर टहलाने ले गया। अचानक वह भाग गया। फॉर्मल और टाई पहने चार से पांच पीआर प्रोफेशनल मरीन ड्राइव पर खोज रहे थे। उन्होंने कहा, 'यह काफी फनी दृश्य था। फिर मैंने रतन टाटा को फोन किया और कहा कि जैकी भाग गया है। हालांकि बाद में उसे खोज लिया गया।' मुंबई में आवारा जानवरों के लिए अस्पताल खोलना टाटा का सपना था। यह अस्पताल जुलाई में खुला। पांच मंजिला इस अस्पताल में लगभग 200 मरीजों के इलाज की सुविधा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.