Select Date:

जब शाहरुख खान की वजह से परेशान हो गए Satish Shah, 'मैं हूं ना' में 8 बार शूट करना पड़ा था थूकने वाला सीन!

Updated on 30-03-2023 08:04 PM
कैमरे पर इमोशंस दिखाना एक कला है। जो एक्टर इस कला में माहिर होता है, वो कामयाबी की सीढ़ी चढ़ता है। गुस्सा हो या प्यार दिखाना हो, रोना हो या खुशी दिखानी हो... शूटिंग के दौरान एक सीन को शूट करने के लिए एक्टर्स तगड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार उनके सामने कुछ अजीबोगरीब तरह के हालात भी आ जाते हैं, जिन्हें शूट करने के लिए उन्हें पता नहीं क्या-क्या करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ था, वेटरन एक्टर सतीश शाह के साथ, जब वो शाहरुख खान की 'मैं हूं ना' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उन्हें सीन से पहले पानी पीना पड़ा था, प्रैक्टिस करनी पड़ी थी, लेकिन शाहरुख की वजह से उन्हें बार-बार रीटेक देना पड़ा। आइये बताते हैं इस दिलचस्प किस्से के बारे में।

19 साल पहले रिलीज हुई थी हिट मूवी 'मैं हूं ना'

'मैं हूं ना' फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी, जिसे फराह खान ने डायरेक्ट किया था। इस एक्शन कॉमेडी ड्रामा मूवी में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, अमृता राव, जायद खान ने अहम रोल प्ले किया था। इनके अलावा बोमन ईरानी, किरण खेर, मुरली शर्मा, बिंदू, सतीश शाह सहित कई स्टार्स सपोर्टिंग रोल में थे। फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। इसने वर्ल्डवाइड 89.7 करोड़ का कलेक्शन किया था और उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई थी।

गुस्से में बोलने पर थूकता था सतीश शाह का किरदार

इस मूवी में Satish Shah ने प्रोफेसर माधव रसाई का किरदार निभाया था, जिसे बात-बात पर गुस्सा आता था और गुस्से में बोलते वक्त उसके मुंह से थूक की छींटे बाहर निकलती थीं। इस वजह से स्टूडेंट्स से लेकर बाकी सभी लोग उनसे दूर भागते थे।

सीन शूट करने से पहले पानी का घूंट लेते थे सतीश
सतीश शाह ने बताया कि उन्होंने उस किरदार के बाद खुद को 'थूकने वाला कोबरा' कहना शुरू कर दिया था और वो शाहरुख खान ही थे, जिन्होंने उन्हें फिल्म लेने के लिए राजी किया था, क्योंकि वो किसी को भी प्रोफेसर रसाई की भूमिका निभाते हुए नहीं देख सकते थे। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सतीश शाह ने बॉलीवुड बबल को बताया कि उन्होंने अपने सीन से पहले वो पानी का घूंट लेते थे और कभी-कभी वो इतना ज्यादा जोर देते थे कि पानी स्प्रे के रूप में बाहर आ जाता था।

शाहरुख की वजह से नहीं हो पा रही थी शूटिंग!

दिग्गज एक्टर ने खुलासा किया कि शाहरुख खान की हंसी छूट जाती थी और एक समय था, जब उन्हें एक ही स्पिटिंग शूट के लिए 8 रीटेक करने पड़े थे, क्योंकि शाहरुख की हंसी नहीं रुक रही थी। उन्होंने कहा, 'फिर मुझे बहुत गुस्सा आया और इसके बाद मैंने कहा कि मैं ऐसा नहीं करूंगा। अब सेट पर सभी हंस रहे हैं और हम 8वें टेक के लिए गए, वो फिर से हंसे और तभी हमें जायद का इंसर्ट डालना पड़ा। इसलिए ऐसे सीन के लिए सीधे चेहरा दिखाना बहुत मुश्किल था।' उन्होंने बताया कि थूकने की आदत गई नहीं और दूसरी फिल्म के शूट के दौरान भी ऐसा हुआ। उन्होंने गोविंदा के चेहरे पर स्प्रे कर दिया, लेकिन वो मुस्कुराते थे और फेस साफ कर लेते थे। यानी वो सीन, जिन्हें देखकर हमारी हंसी नहीं रुक रही थी, उसे शूट करने के पीछे कितनी माथापच्ची करनी पड़ी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.