नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के व्यवहार की तारीफ करने वाले लोग आसानी से मिल जाएंगे। टीवी शो और इंटरव्यू में तमाम एक्टर बता चुके हैं कि शाहरुख खान जब भी मिलते हैं तो दिल खोल देते हैं। वेलकम करने से लेकर घर से रवाना होते समय तक मेहमाननवाजी में वह कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। दुनिया के सबसे अमीर एक्टरों में शामिल शाहरुख अपने कोएक्टर और एक्ट्रेस का ध्यान रखते हैं। यहां तक कि जाते समय कार का दरवाजा भी खुद ही ओपन करते हैं।