ऑस्ट्रेलिया में 'गाबा जीत' का हीरो हो गया था 'लापता', खूंखार बॉलिंग से ठोका T20 विश्व कप के लिए दावा
Updated on
30-11-2023 02:17 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज पर सवाल खड़े किए हैं। हसी का मानना है कि विश्व कप के तुरंत बाद आयोजित किए जाने के कारण मौजूद पांच टी20 मैचों की सीरीज का महत्व कम हो गया। ऑस्ट्रेलिया की 19 नवंबर को अहमदाबाद में वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत पर जीत के चार दिन बाद इस सीरीज का आयोजन किया गया।
इन दोनों टीम ने 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में पहला टी20 मैच खेला था। हसी ने बुधवार को सेन रेडियो से कहा, 'मेरा मानना है कि इस टी20 सीरीज का महत्व कम कर दिया गया। इससे विश्व कप का महत्व कम नहीं हुआ लेकिन निश्चित तौर पर इस सीरीज का महत्व विश्व कप के कारण कम हो गया।' ऑस्ट्रेलिया के छह खिलाड़ी गुवाहाटी में तीसरे टी20 मैच के बाद स्वदेश लौट रहे हैं और हसी का मानना है कि भारत के खिलाफ उतरने वाली यह उनकी सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं है।
उन्होंने कहा, 'कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो विश्व कप की टीम में शामिल थे और उन्हें टी20 टीम में भी होना चाहिए था। वे या तो टेस्ट सीरीज की तैयारी करने या फिर विश्राम करने के लिए स्वदेश लौट गए हैं। यह निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलिया की सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं है जो भारत की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम का सामना कर रही है।'
हसी ने वर्तमान समय में अत्यधिक क्रिकेट खेले जाने पर भी नाखुशी जताई। उन्होंने कहा, 'यह आश्चर्यजनक है कि इतनी अधिक क्रिकेट खेली जा रही है। जितने भी टूर्नामेंट खेले जा रहे हैं उन सभी में खेलना शारीरिक और मानसिक रूप से असंभव है।'
हसी ने कहा कि विश्व कप की शानदार सफलता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में अधिक वनडे को जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि मेरा समर्थन बहुत कम लोग करें लेकिन मेरा मानना है कि वनडे क्रिकेट शानदार प्रारूप है। विश्व कप इसका शानदार उदाहरण है जिसमें अविश्वसनीय क्रिकेट खेली गई।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…