Select Date:

कर्मचारी को सैलरी में मिले 14 करोड़ रुपये तो उसके उड़े होश, फिर जो हुआ उसने सोचा भी नहीं था

Updated on 21-06-2025 04:22 PM
नई दिल्ली: दफ्तर में कभी-कभी ऐसा होता है। किसी व्यक्ति या मशीन की भूल से किसी कर्मचारी को वेतन के मद में बहुत ज्यादा पैसे मिल जाते हैं। ऐसी स्थिति में कर्मचारी या तो पैसे रख लेता है या उसके बारे में दफ्तर को सूचित करता है। अमेरिका में मिशिगन के वेन काउंटी में ऐसी ही एक अजीब घटना हुई। एक कर्मचारी को गलती से बहुत ज़्यादा पैसे मिल गए। यह गलती payroll विभाग से हुई थी। कर्मचारी ने इसकी सूचना दफ्तर को दी। बाद में जिम्मेदार कर्मचारी की नौकरी चली गई।

13 करोड़ से भी ज्यादा का वेतन

यह घटना बीते मई महीने की है। उस महीने में एक कर्मचारी को $1.6 मिलियन का चेक मिला। भारतीय रुपये में ये लगभग 14 करोड़ बैठता है। WXYZ चैनल 7 की रिपोर्ट के अनुसार, ये गलती एक supervisor की वजह से हुई। असल में, कर्मचारी को तनख्वाह में बढ़ोतरी मिली थी। उसके supervisor जब कंप्यूटर में जानकारी डाल रहा था, तो उसने गलती से कर्मचारी ID नंबर को hourly rate की जगह लिख दिया। इस वजह से इतना बड़ा पेमेंट हो गया।

कर्मचारी ईमानदार था

अच्छी बात ये रही कि कर्मचारी ईमानदार था। उसे जैसे ही वेतन के मद में इतने पैसे मिले, उसके होश उड़ गए। पहले तो उसने सोचा कि वेतन में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन बाद में उसे लगा कि इसमें कोई गड़बड़ है। फिर उसने अगले ही दिन अपने supervisor को इस बारे में बताया। कर्मचारी पिछले 20 सालों से काउंटी में काम कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.