अंपायर ने दिया आउट तो बजा नो बॉल का सायरन, फिर क्यों तिलक वर्मा को लौटना पड़ा पवेलियन?
Updated on
09-11-2024 03:12 PM
डरबन: क्रिकेट में अब फ्रंट फुट नो बॉल मैदानी अंपायर नहीं देते। इसका फैसला टीवी अंपायर को करना होता है। टीवी अंपायर या थर्ड अंपायर स्क्रीन पर लगातार देखते रहते हैं। नो बॉल देखने के बाद मैदानी अंपायर को बताते हैं और साथ ही स्टेडियम में एक सायरन भी बजता है। वनडे और टी20 इसका मतलब होता है कि बल्लेबाज को अगली गेंद पर फ्री हिट मिलेगा। टेस्ट में नो बॉल पर फ्री हिट नहीं है। साउथ अफ्रीका और भारत के पहले टी20 में बजा सायरन।
तिलक के आउट होने पर बजा सायरन
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कमाल की बैटिंग की। संजू सैमसन के साथ तिलक ने तीसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। उनके बल्ले से 18 गेंदों पर 33 रनों की पारी निकली। 15वें ओवर की चौथी गेंद पर तिलक ने केशव महाराज के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। गेंद टॉप एज लगने की वजह से हवा में चली गई और उन्हें आउट होना पड़ा। तिलक के आउट होने के साथ ही स्टेडियम में नो बॉल वाला सायरन बजने लगा।
क्या गलती से बज गया सायरन?
जब सायरन बजा तो कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा को लगा कि तिलक वर्मा बच गए। उन्होंने तिलक को नॉट आउट करार दे दिया। हालांकि इसके बाद भी तिलक वर्मा पवेलियन लौट गए। इससे आकाश चोपड़ा भी हैरान थे। इसी बीच उनके साथी कमेंटेटर कहा कि सायरन तो बता था लेकिन शायद वह गलती से था। ऐसे में तिलक वर्मा को 33 रनों की पारी खेलने के बाद वापस जाना पड़ा।
भारत को आसानी से मिली जीत
सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के लगातार दूसरे शतक के बाद वरूण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई के फिरकी के जादू से भारत ने साउथ अफ्रीका पर 61 रनों से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए भारत ने 202 रन बनाए। 203 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 141 रनों पर सिमट गई। वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट झटके। भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की यह लगातार 11वीं जीत है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…