भारत में कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं फीफा विश्व कप का रोमांच
Updated on
20-11-2022 04:06 PM
नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कतर फीफा विश्व कप 2022 की शुरुआत रविवार से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच अल बयात स्टेडियम में खेला जाएगा। फीफा विश्व कप में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही जिसके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लीग स्टेज में कुल 48 मैच खेले जाएंगे जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली 16 टीमें अगले दौर में पहुंचेगी। लगभग एक महीने तक चलने वाले टूर्नामेंट का फाइनल मैच 18 दिसंबर को खेला जाएगा।
फीफा विश्व कप के ये सभी मैच कतर के 8 फुटबॉल स्टेडियम में खेले जाएगा, जिसमें अल बायत स्टेडियम, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम, अल थुमामा स्टेडियम, अहमद बिन अली स्टेडियम, लुसैल स्टेडियम, स्टेडियम 974, एजुकेशन सिटी स्टेडियम और अल जानौब स्टेडियम में होंगे। हालांकि उससे पहले आइए जानते हैं फीफा विश्व कप के मैच को आप लाइव कब कहां और कैसे देख सकते हैं।
किसके बीच खेला जाएगा फीफा वर्ल्ड कप 2022 का पहला मैच?
फीफा वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जाएगा।
कब खेला जाएगा कतर और इक्वाडोर के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 का पहला मैच?
कतर और इक्वाडोर के बीच फीफा वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 20 नवंबर 2022, (रविवार) को खेला जाएगा।
कब शुरू होगा कतर और इक्वाडोर के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 का पहला मैच?
कतर और इक्वाडोर के बीच फीफा वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। वहीं फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी साढ़े सात बजे शुरू होगी।
कहां होगा कतर और इक्वाडोर के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच का लाइव टेलीकास्ट?
कतर और इक्वाडोर के बीच फीफा वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sports 18 और Sports 18 HD पर होगा।
कहां देख सकते हैं कतर और इक्वाडोर के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
कतर और इक्वाडोर के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप JioCinema एप औप वेबसाइट पर फ्री में देख सकते हैं।
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…