नो बॉल का भूत कब छोड़ेगा Arshdeep Singh का पीछा, अपने नाम कर गए टी-20 इंटरनेशनल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
Updated on
28-01-2023 07:19 PM
रांची: टी-20 फॉर्मेट में एक-एक रन बेहद अहम होता है। फील्डर्स बाउंड्री पर जान लगा देते हैं। ऐसे में नो बॉल फेंकना और फिर फ्री हिट में छक्का खा जाना किसी अपराध से कम नहीं होता। रांची में खेले गए सीरीज के पहले मैच में अर्शदीप सिंह ऐसे ही अपराधी बनकर उभरे हैं। जिनका नो बॉल पीछा ही नहीं छोड़ रहा। दरअसल, न्यूजीलैंड ने तीन मैच की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत को 21 रन से हराया। न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 176 रन बना दिए। न्यूजीलैंड ने आखिरी पांच ओवर्स में कुल 59 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए आखिरी ओवर महंगा रहा जिसमें अर्शदीप ने 27 रन खर्च किए।
नो बॉल और अर्शदीप सिंह अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में सिर्फ दो ही रन दिए थे। उस ओवर में दो विकेट भी गिरे थे। लग रहा था कि कीवी टीम 160 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन आखिरी ओवर में उनकी बुरी तरह पिटाई हो गई। पहली गेंद नो बॉल फेंकते ही अर्शदीप पटरी से उतर गए। डेरिल मिशेल ने छक्कों की बरसात कर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। मिशेल ने 30 गेंद की नाबाद पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए, जिसमें उन्होंने आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ हैट्रिक छक्का जड़ने के बाद चौका लगाया। न्यूजीलैंड ने इस ओवर से 27 रन बटोरे।
20वें ओवर के सबसे महंगे गेंदबाज 7nb, 6, 6, 4, 0, 2, 2... आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह का बोलिंग फिगर कुछ इसी तरह का था। 27 रन लुटाते ही उन्होंने कुछ अनचाहे रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। अर्शदीप अब टी-20 इंटरनेशनल में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय बोलर बन गए हैं। पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था। भारत ने मैच में सात बोलर्स को आजमाया, जिनमें युवा फास्ट बोलर उमरान मलिक से केवल एक ओवर कराया गया। उन्होंने इसमें 16 रन दिए। श्रीलंका के खिलाफ पुणे में हुए टी-20 मैच में भी अर्शदीप सिंह ने दो ओवर में कुल पांच नो-बॉल फेंके थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…