Select Date:

दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश पर कब लगेगा ब्रेक? IMD ने जारी किया एक और अलर्ट

Updated on 04-04-2023 06:15 PM
नई दिल्ली: दिल्‍ली-एनसीआर में सोमवार-मंगलवार की रात से झमाझम बारिश हो रही है। पूरे उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के साथ ओले भी देखने को मिले हैं। मौसम के इस बदलाव से जहां लोगों को अभी तक भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा है वहीं तेज बारिश के साथ पड़े ओलों ने खेती को भी खासा प्रभावित किया है। दिल्ली-एनसीआर में तो आज शाम भी कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखी गई। मौसम विभाग ने आज के अलावा 4 अप्रैल यानी कल के लिए भी हल्की बारिश के आसार जताए हैं। वहीं उत्तर भारत के बाकी इलाकों में धीरे-धीरे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में दो दिन बारिश के आसार
राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में एक दिन की राहत के बाद आज फिर बरसात हुई। हालांकि आज हल्की बूंदाबांदी हुई जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया। बता दें कि आज सुबह से ही बादलों की आंख-मिचौली देखी जा रही थी। सफदरजंग वेदशाला के मुताबिक, दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि आयानगर, गुड़गांव और जाफरपुर जैसी कुछ वेधशालाओं में क्रमश: 1.2 मिमी, 4.5 मिमी और 8.5 मिमी बारिश दर्ज की। मौसम विभाग के अनुसार, शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा आर्द्रता का स्तर 41 प्रतिशत से 94 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग की मानें तो आज के अलावा 4 अप्रैल को भी बारिश का अनुमान है।
उत्तर भारत के बाकी राज्यों का हाल भी जान लीजिए
हिमाचल प्रदेश के मौसम की जानकारी देते हुए आईएमडी प्रमुख सुरेंद्र पॉल ने बाया कि आज और कल मौसम खराब रहेगा। बारिश और बर्फबारी की संभावना है और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। 4 तारीख के बाद मौसम में सुधार होगा और उसके बाद अगले 4-5 दिनों तक मौसम ठीक रहने की संभावना है। उत्तराखंड में 4 अप्रैल को ओले गरज बरस के साथ ओले गिरने की संभावना है। बाकी राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अगले 5 दिनों के दौरान छिटपुट बारिश के आसार हैं।
बारिश के बाद गर्मी ढाएगी सितम
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बारिश के चलते सुहाना है। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडक बनी हुई है। लेकिन यह ज्यादा दिनों तक रहने वाला नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो लोगों को अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, अप्रैल से जून तक भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकतर हिस्सों में तापमान पहले के मुकाबले ज्यादा रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार, इस बार बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा में प्रचंड गर्मी की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.