Select Date:

केशव महाराज जब-जब स्ट्राइक पर आए, तब-तब मैदान पर राम सिया राम, गाना बजा: भारत-द. अफ्रीका मैच के मोमेंट्स

Updated on 22-12-2023 01:50 PM

भारत ने वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 78 रन से हराया। इसी के साथ टीम इंडिया ने अफ्रीकी सरजमीं पर दूसरी बार वनडे सीरीज जीत ली है।

गुरुवार को पार्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में भारतीय टीम ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 296 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.2 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस सीरीज डिसाइडर मुकाबले के दौरान कई रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन (108 रन) ने वनडे करियर का पहला शतक जमाने के बाद अपने बाइसेप्स दिखाकर जश्न मनाया। तो आवेश खान की बॉल पर साई सुदर्शन ने मिडऑफ पर फ्लाइंग कैच पकड़ा। वहीं, साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने तिलक वर्मा का विकेट लेकर सबको शांत रहने का इशारा दिया। इसके बाद वे जब-जब स्ट्राइक करने आए, तब-तब मैदान पर राम सिया राम... गाना बजा।

शुरुआत भारतीय पारी के मोमेंट्स से...

1. डेब्यूटांट रजत पाटीदार बोल्ड हुए
भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे मध्यप्रदेश के बैटर रजत पाटीदार बोल्ड हो गए। वे चोटिल गायकवाड की जगह ओपन करने उतरे। 5वें ओवर में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की पहली बॉल पर पाटीदार ने सिक्स लगाया, फिर तीसरी बॉल पर उठाकर चौका लगाया। चौथी बॉल को भी पाटीदार हिट करना चाहते थे, लेकिन बर्गर ने फुलर लेंथ फेंकी जिस पर वे बीट होकर बोल्ड हो गए।

2. पहली सेंचुरी के बाद सैमसन का बाइसेप सेलिब्रेशन
भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपना पहला इंटरनेशनल शतक लगाया और इसका सेलिब्रेशन भी अनोखे अंदाज में किया। 44वें ओवर की आखिरी बॉल पर केशव महाराज के सामने सैमसन ने लॉन्ग ऑफ पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। सैमसन ने अपना बाइसेप्स दिखाकर मेडन सेंचुरी सेलिब्रेट की।

2021 में भी सैमसन ने IPL के दौरान बाइसेप सेलिब्रेशन किया था। जब उनसे उनके 'बाइसेप्स' सेलिब्रेशन के बारे पूछा गया था तब उन्होंने कहा था, 'मैं सिर्फ खुद को अपना नाम याद दिला रहा था, सैमसन दुनिया का सबसे मजबूत आदमी है।'

3. केशव महाराज ने शांत रहने का इशारा किया
केशव महाराज को मैच में इकलौता विकेट तिलक वर्मा का मिला। 42वें ओवर की दूसरी बॉल पर तिलक वर्मा ने आउटसाइड ऑफ की ओर स्लॉग स्वीप खेला। फील्डिंग कर रहे वायन मुल्डर ने उनका कैच लपक लिया और महाराज को विकेट मिला। उन्होंने मुंह पर उंगली रख कर तिलक का विकेट सेलिब्रेट किया।

यहां से साउथ अफ्रीकी पारी...

4. मुकेश कुमार ने एक बॉल पर 7 रन आए, 2 नो बॉल
साउथ अफ्रीका की पारी के तीसरे ओवर में मुकेश कुमार ने लगातार 2 बॉल में 2 बार नो-बॉल फेंकी। ओवर की तीसरी बॉल पर मुकेश का पांव क्रीज के बाहर चला गया था। अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया। जॉर्जी ने इस गेंद पर 2 रन लिए।

अगली फ्री हिट बॉल पर मुकेश ने वाइड यॉर्कर गेंद फेंकी। बॉल के दौरान फिर मुकेश का पैर बाहर था। इस पर 1 रन आया और अंपायर ने फिर नो बॉल का इशारा किया। अगली बॉल पर भी फ्री हिट लागू थी, डी जॉर्जी ने इस मौके का फायदा उठाकर चौका लगा दिया।

5. डी जॉर्जी के कंधे पर लगा साई का थ्रो
साउथ अफ्रीका के ओपनिंग बैटर डी जॉर्जी के कंधे पर रनिंग के दौरान बॉल लग गई। 23वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर जॉर्जी ने शॉर्ट मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेला और एक रन के लिए दौड़े। फील्डिंग कर रहे साई सुदर्शन ने जॉर्जी को आउट करने के लिए बॉलर्स एंड की ओर थ्रो फेंका जो जॉर्जी के कंधे पर लगा।

थ्रो लगने के बाद जॉर्जी दर्द में दिखे, जिसके बाद टीम के फिजियों ने उनहें फर्स्ट एड देकर मदद की।​​​​

6. मुकेश से छूटा कैच
25वें ओवर में मुकेश कुमार से साउथ अफ्रीका के ओपनर टोनी डी जॉर्जी का कैच छूट गया। 24वें ओवर में अक्षर पटेल की तीसरी बॉल पर जॉर्जी ने रिवर्स स्वीप खेला। बॉल उनके बल्ले से लग कर शॉर्ट थर्ड में गई, जहां मुकेश फील्डिंग कर रहे थे। बॉल मुकेश के मुंह पर लगी और फिर हवा में गई। मुकेश ने डाइव लगा कर कैच लपकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।

7. साई सुदर्शन ने लपका क्लासन का फ्लाइंग कैच
साई सुदर्शन ने साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासन का डाइविंग कैच लपककर उन्हें चलता कर दिया। 33वें ओवर में आवेश खान की दूसरी बॉल पर क्लासन ने मिड ऑफ की तरफ ड्राइव किया। यहां फील्डिंग कर रहे साई सुदर्शन ने रनिंग करते हुए आगे की ओर छलांग लगाकर कैच लपक लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.