Select Date:

कहां और किस हाल में हैं 'तुम बिन' स्टार प्रियांशु चटर्जी? आज भी मन में है एक टीस

Updated on 20-02-2023 08:28 PM
क्या आपको एक्टर प्रियांशु चटर्जी याद हैं? प्रियांशु चटर्जी ने 2001 में फिल्म 'तुम बिन' में से बॉलीवुड में सुपरहिट डेब्यू किया था। इस फिल्म से वह रातोंरात स्टार बन गए थे। फिल्म में प्रियांशु चटर्जी और संदली सिन्हा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। सुपरहिट डेब्यू के बाद प्रियांशु की फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा होने लगी थी। उनके पास फिल्म ऑफर्स की लाइन लग गई। डेब्यू के बाद प्रियांशु चटर्जी लगातार 'आपको पहले भी कहीं देखा है', 'दिल का रिश्ता', 'पिंजर', 'वो', 'जूली' और 'मदहोशी' जैसी फिल्मों में नजर आए। लेकिन इसके बाद से प्रियांशु बॉलीवुड से गायब से हो गए। वह बीच-बीच में एकाध हिंदी फिल्म करते रहे। लेकिन उन्हें न तो वैसा काम मिला, जैसा सोचा था और न ही हीरो वाले या फिर दमदार रोल। देखते ही देखते प्रियांशु चटर्जी बॉलीवुड से एकदम गायब हो गए।

Priyanshu Chatterjee अब कहां गायब हैं जानते हैं? अपनी चॉकलेटी इमेज और स्मार्ट लुक्स से लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले प्रियांशु चटर्जी का 20 फरवरी को 50वां बर्थडे है। इस मौके पर जानिए प्रियांशु कहां हैं और क्या कर रहे हैं। प्रियांशु चटर्जी ने एक बार बॉलीवुड में काम न मिलने पर अपना दर्द साझा किया था और कहा था कि वह किसी को उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।

म्यूजिक वीडियोज से खुली किस्मत, मिली 'तुम बिन'

प्रियांशु चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। मॉडलिंग के साथ-साथ उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियोज भी किए। इन्हीं म्यूजिक वीडियोज की बदौलत प्रियांशु चटर्जी को पहली फिल्म 'तुम बिन' मिली। अनुभव सिन्हा डेब्यू फिल्म में ही प्रियांशु की परफॉर्मेंस देख इतना इम्प्रैस हो गए थे कि उन्होंने एक्टर को तुरंत ही अपनी दूसरी फिल्म 'आपको पहले भी कहीं देखा है' के लिए साइन कर लिया था। इसके बाद तो प्रियांशु छा गए। एक ही साल में उन्हें चार-चार फिल्मों के ऑफर मिले। लेकिन 2004 में प्रियांशु की दो फिल्में 'वो' और 'मदहोशी' फ्लॉप हो गईं, जिसने एक्टर के करियर पर 'काला दाग' लगा दिया।

लुढ़कने लगा करियर, इस बात की टीस

इसके बाद से प्रियांशु चटर्जी बॉलीवुड में छोटे-मोटे किरदारों और छोटे बजट की फिल्मों का ही हिस्सा रह गए। जब हिंदी सिनेमा में प्रियांशु चटर्जी को मनमुताबिक काम नहीं मिला तो उन्होंने बंगाली सिनेमा का रुख किया और वहां अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज प्रियांशु चटर्जी की गिनती बंगाली सिनेमा के टॉप स्टार्स में होती है। प्रियांशु चटर्जी को आज भी फिल्मों में काम मिल रहा है, लेकिन उनके मन में हमेशा ही यह टीस रही कि बॉलीवुड में उनके टैलेंट को भुनाया नहीं गया।

काम न मिलने पर यूं छलका था दर्द

प्रियांशु चटर्जी का यह दर्द 2022 में एक इंटरव्यू में छलका था। तब उन्होंने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'यह मेरे खेमे से बाहर है। मैं किसी को पुश नहीं कर सकता। किसी पर जोर डालकर यह नहीं कह सकता कि मुझे ले लो अपनी फिल्म में। मैं बाहर जाकर किसी से काम नहीं मांगता। मेरा पीआर बहुत खराब है और मेरी मार्केटिंग भी अच्छी नहीं है। इसलिए मुझे जो भी काम मिलता है, कर लेता हूं।'

अच्छे ऑफर के इंतजार में प्रियांशु चटर्जी

इसी इंटरव्यू में प्रियांशु चटर्जी ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि मेकर्स उन्हें साइन करेंगे और अच्छे प्रोजेक्ट ऑफर करेंगे। लेकिन फिलहाल उनकी यह तलाश अभी पूरी नहीं हुई है। प्रियांशु चटर्जी के पास बॉलीवुड की कोई फिल्म नहीं है। लेकिन वह अपनी बंगाली फिल्म Achena Uttam को लेकर चर्चा में रहे, जो 2022 में रिलीज हुई थी। फिलहाल प्रियांशु के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.