आजकल कहां और क्या कर रहे हैं शाइनी आहूजा? 14 साल पहले एक आरोप ने तबाह कर दी थी जिंदगी
Updated on
15-05-2023 08:37 PM
'क्यों आज-कल नींद कम, ख्वाब ज्यादा है...' ये सॉन्ग आपने सुना होगा। अगर आप मिलेनियल हैं तो पक्का आपके आंखों के सामने ये गाना और इसका पूरा सीन घूमने लगा होगा। साल 2006 में रिलीज हुई मोहित सूरी की डायरेक्टेड 'वो लम्हें' में कंगना रनौत तो थी हीं। साथ ही शाइनी आहूजा भी नजर आए थे। 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से डेब्यू करने वाले ये एक्टर लंबे समय से पर्दे से गायब हैं। एक कथित गलती के कारण आज वो कहां हैं और क्या कर रहे हैं, इस बारे में बहुत ही कम लोगों को मालूम है। 15 मई को शाइनी आहूजा का हैप्पी बर्थडे है। चलिए इनसे जुड़े कुछ सवालों के जवाब, जो कि लोग अक्सर गूगल से पूछते हैं, उनके जवाब ढूंढ़ते हैं।
शाइनी आहूजा ने 2005 में 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से डेब्यू किया था। गोरा-चिट्टा, लंबा-चौड़ा दिखने वाला ये एक्टर अपनी मदहोश आंखों से लाखों दिलों की धड़कन बन गया था। स्क्रीन पर आते ही लड़कियां सीटियां बजाने को मजबूर हो जाती थीं। लेकिन क्या पता था कि ये चार्म ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है। 'गैंगस्टर', 'वो लम्हे', 'लाइफ इन ए.. मेट्रो', 'भूल भुलैया' जैसी तमाम फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाने वाले शाइनी को डेब्यू मूवी के लिए फिल्मफेयर भी मिला था।
शाइनी की गिरफ्तारी और धाराएं
शाइनी की लाइफ तब उथल-पुथल हो गई, जब उनके नाम पर बदनामी का दाग लगा। उनकी हाउसहेल्पर ने एक्टर पर रेप का आरोप लगाया था। मामले ने तूल पकड़ा। चारों तरफ एक्टर की छीछालेदर हो गई। फैन्स को पहले इस बात पर यकीन नहीं हुआ। मगर जब कोर्ट में साबित हुआ और उनको 7 साल की सजा सुनाई गई तो फैन्स का भरोसा चकनाचूर हो गया। जून, 2009 में शाइनी को रेप और 19 साल की डोमेस्टिक सर्वेंट को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। IPC की तमाम धाराएं भी लगाई गई थीं।
गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं शाइनी
हालांकि मुकदमे के दौरान, नौकरानी (पीड़ित) अपनी गवाही से मुकर गई और अदालत को बताया कि उसके साथ कभी रेप नहीं हुआ था। फिर जज ने इस बात को माना कि नौकरानी ने दबाव में झूठी गवाही दी है। इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2011 में एक्टर को जमानत पर रिहा कर दिया। लेकिन जब जांच-पड़ताल हुई तो शाइनी रेप के दोषी पाए गए। साल 2011 में ही उन्हें 7 साल की सजा सुनाई गई। साथ ही 3 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। शाइनी आहूजा आखिरी बार पर्दे पर 'वेलकम बैक' में नजर आए थे। लेकिन फिल्म फ्लॉप रही थी। अब सिनेमा की दुनिया से दूर वह गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर हैं।
एक बेटी के पिता हैं शाइनी आहूजा
शाइनी आहूजा ने साल 1997 में अनुपम पांडे से शादी की थी। उनकी एक बेटी है जिसका नाम अर्शिया है। शाइनी अब लाइमलाइट से दूर रहते हैं। अपनी जिंदगी जीने के लिए बिजनस करते हैं। उनके रेप केस से प्रेरित होकर एक लीगल ड्रामा फिल्म 'सेक्शन 375' भी रिलीज हुई थी। यह फिल्म शाइनी आहूजा के दोस्त मनीष गुप्ता ने लिखी थी। मनीष ने इसके लिए एक्टर की गिरफ्तारी के समय मामले से जुड़े दोनों पक्षों के साथ बातचीत की थी।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…